फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sector 26 youth festival

यूथ फेस्ट में बेटियों का संदेश सुन रो पड़े दर्शक

Thu, 10 Oct 2013 01:56 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Oct 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
sector 26 youth festival

यूथ फेस्ट में गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन की टीम ने ‘मैं अपनी किस्मत आप लिखूंगी’ नाटक को इतने मार्मिक तरीके से पेश किया कि दर्शकों की आंखों से आंसू निकल गए।

विज्ञापन


जब नाटक खत्म हुआ तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। हर किसी ने नाटक की तारीफ की। पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल (जोन-बी) के चौथे दिन ऐसे कई नाटक पेश किए गए।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन में यूथ फेस्ट में सुबह के सत्र में स्किट में छात्राओं ने सभी को लोटपोट किया। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेट कॉलेज फॉर गर्ल्स सेक्टर-32 की छात्रा रुचि अरोड़ा ने मिमिक्री में कमाल कर दिया। अरोड़ा ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। माइम में चेहरों पर पेंट किए छात्राओं ने बिना बोले बेहतरीन संदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ फेस्ट के चौथे दिन आकर्षण का केंद्र रहा ड्रामा मंचन। छात्राओें ने लोगों की घटिया मानसिकता को बखूबी स्टेज पर उतारा।   

आखिरी दिन आज गिद्दा और फोक डांस
 
यूथ फेस्ट जोन-बी का वीरवार को आखिरी दिन होगा। सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में आयोजित फेस्ट के अंतिम दिन सुबह 9 बजे के सत्र में क्लासिकल डांस और ग्रुप डांस होंगे। यूथ फेस्ट के सबसे प्रतिष्ठित फोक डांस और गिद्धा प्रतियोगिताएं दोपहर एक बजे से शुरू होंगी। प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर सोही ने बताया कि कार्यक्रम में पीयू रजिस्ट्रार प्रो. एके भंडारी और सांसद पवन कुमार बंसल भी शिरकत करेंगे।
 
स्किट प्रतियोगिता
पहला-जीसीजी-42
दूसरा-जीसीजी-11
तीसरा-देव समाज-45

स्किट(एकल)
पहला-नेहा त्रिपाठी (देव समाज-45)
दूसरा-प्रगति शर्मा(एमसीएम-36)
तीसरा-अन्नी महेंद्रू (जीसीजी-11)

माइम
पहला-जीसीजी-11
दूसरा-एमसीएम-36
तीसरा-जीजीएससी वुमन-26

मिमिक्री
पहला-रुचि अरोड़ा (जीसीजी-42)
दूसरा-प्रभजोत कौर (नेशनल कालेज फॉर वुमन मछीवाड़ा)
तीसरा-पुनीत विर्क (एमसीएम-36)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed