{"_id":"dd64590e12769f52f7a28ae787d589d2","slug":"sector-10-youth-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज-10 बना ओवर ऑल चैंपियन ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीएवी कॉलेज-10 बना ओवर ऑल चैंपियन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी यूथ एंड हैरिटेज फेस्टिवल (जोन-ए) के अंतिम दिन देर रात घोषित रिजल्ट में डीएवी कॉलेज-10 को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन
एसडी कॉलेज-32 दूसरे, जबकि पीयू कैंपस तीसरे स्थान पर रहा।
पहली बार पीयू यूथ फेस्टिवल पांच कॉलेजों में संयुक्त रूप से मनाया गया। यूथ फेस्ट के आखरी दिन के इवेंट का आयोजन डीएवी-10 में किया गया।
देर शाम करीब 5.30 बजे गिद्दे और उसके बाद भंगड़े ने ट्राइसिटी के युवाओं में जोश भर दिया। युवाओं ने यूथ फेस्टिवल का जमकर लुत्फ उठाया।
यूथ फेस्टिवल में गृहसचिव अनिल कुमार, अतिरिक्त गृह सचिव प्रेरणा पुरी, रंगमंच कर्मी डॉली गुलेरिया, डीएसपी आशीष कपूर विशेष अतिथि थे।
यूथ फेस्ट के अंतिम दिन ग्रुप फोक डांस, क्लासिक डांस और ग्रुप डांस ने समां बांध दिया।
भंगड़े में डीएवी, गिद्दे में पीयू कैंपस चैंपियन
यूथ फेस्टिवल में सबसे आकर्षक के केंद्र गिद्दे और भंगड़े में छह-छह टीमों ने हिस्सा लिया। गिद्दे में कड़े मुकाबले के बाद पीयू कैंपस की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 दूसरे और डीएवी कॉलेज-10 की टीम तीसरे स्थान पर रही।
भंगड़े में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 पहले, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 दूसरे और एसडी कॉलेज 32 की टीम तीसरे स्थान पर रही। ओवर ऑल चैंपियन के लिए डीएवी को 103, एसडी कॉलेज को 95 और पीयू कैंपस को कुल 92 प्वाइंट मिले। गौरतलब है कि यूथ फेस्टिवल में पहली बार ओवर ऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी दी गई है।
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल को-कॉर्डिनेटर प्रो. रविंदर चौधरी ने कहा कि युवाओं ने बहुत ही अनुशासित तरीके से यूथ फेस्टिवल का आयोजन पूरा किया है।
चार घंटे देरी से शुरू हुई प्रतियोगिता
यूथ फेस्टिवल के सबसे रोमांचक मुकाबले गिद्दे और भंगड़े का शेड्यूल बुधवार दोपहर 1.30 बजे रखा गया था। लेकिन, सुबह बारिश के कारण आयोजकों को शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 के क्रिकेट ग्राउंड में ओपन स्टेज लगाया गया था। कॉलेज ऑडिटोरियम में होने वाली कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन टेक्निकल कारणों से ओपन स्टेज पर करना पड़ा। इसके कारण गिद्दे की प्रस्तुति शाम करीब 5.30 बजे शुरू हो सकी।
बेस्ट ऑफ आउट ऑफ वेस्ट
रॉक गार्डन की तर्ज पर यूथ फेस्टिवल में पहली बार इंस्टालेशन (बेस्ट ऑफ आउट ऑफ वेस्ट) थीम पर प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब आधा दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया।
युवाओं ने वेस्ट से पर्यावरण को बचाने का बेहतरीन संदेश दिया। एसडी कॉलेज-32 के छात्र आदित्य, कांची, रूपल और चंदप्रीत ने पर्यावरण से छेड़छाड़ को लेकर अर्थी का स्टेच्यू तैयार किया। गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज सेक्टर-10 के उधम, दिदेश्वर, शगुन और अनीता ने प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान का मॉडल तैयार किया।
यूथ फेस्ट के रिजल्ट इस प्रकार रहे
ग्रुप डांस जनरल
पहला-डीएवी-10
दूसरा-एसडी-32
तीसरा-जीसी-45
क्लासिकल डांस
पहला-एसडी कालेज-32
दूसरा- जीसी-46
ग्रुप फोक डांस
पहला- गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26
दूसरा-गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज सेक्टर-10
तीसरा-एसडी कॉलेज 32