फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   second time application process in LU

लखनऊ विश्वविद्यालय: दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू

Tue, 29 Jul 2014 11:31 PM IST
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेश अरोड़ा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
second time application process in LU

एलयू में एक बार फिर पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि इस बार यह प्रक्रिया विभागों द्वारा उन कोर्सेज के लिए हैं, जिनमें सीटों से कम आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


दोबारा आवेदन की शुरुआत कंप्यूटर साइंस विभाग ने एमसीए कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित कर की है। इस कोर्स के लिए आवेदन फार्म 1 से 12 अगस्त तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


संभावना है कि जल्द ही अन्य विभाग भी इस तरह से आवेदन लेना शुरू करेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने विश्वविद्यालय में प्रवेश का रास्ता एक बार फिर खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बार आवेदन की प्रक्रिया में थोड़ा सा अंतर है। पहले अभ्यर्थी को आवेदन फार्म व शुल्क ऑनलाइन भरना होता था, लेकिन अब अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड कर भरना होगा। इसके बाद उसे फीस का ड्राफ्ट व अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र लगाकर सीधे विभाग को भेजना है।

अन्य विभाग भी कर रहे तैयारी

second time application process in LU

एलयू में पीजी आवेदन प्रक्रिया के दौरान एमसीए की 30 सीटों के लिए मात्र 23 आवेदन आए हैं। इनमें भी संभव है कि कुछ अभ्यर्थी प्रवेश लेने न पहुंचें। ऐसे में कुछ सीटें खाली रहना तय है।

हालांकि विभाग के शिक्षकों की मानें तो दोबारा आवेदन का मुख्य कारण बीसीए का रिजल्ट देर से आना है। फिलहाल कुछ अन्य विभागों ने भी अब दोबारा आवेदन मांगने की तैयारी शुरू कर दी है। ईद के बाद ये विभाग अपने-अपने स्तर से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकते हैं।

सेल्फ फाइनेंस के लगभग डेढ़ दर्जन कोर्स के लिए तो आवेदन मांगे जाना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि इनमें से ज्यादातर कोर्सेज में नियमानुसार 40 फीसदी से कम आवेदन हैं।

कम हो सकती है अभ्यर्थियों की संख्या

second time application process in LU

आमतौर पर यह भी देखा जाता है कि आवेदन करने के बाद बहुत से अभ्यर्थी प्रवेश लेने ही नहीं पहुंचते। ऐसे में यह संख्या और कम हो जाएगी।

इसके अलावा कुछ ऐसे विभाग भी हैं जिनके पास 40 फीसदी सीटों से अधिक फार्म तो हैं, लेकिन फिर भी वह दोबारा आवेदन मांग कर यह प्रयास करेंगे कि अभ्यर्थियों की संख्या कुल सीटों को पार कर जाए।

ड्राफ्ट के माध्यम से जमा होगा आवेदन शुल्क

second time application process in LU

आईपीपीआर के निदेशक प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि एमसीए में आवेदन के लिए आवेदन फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 1 से 12 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।

जनरल व ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 800 रुपये और एससी व एसटी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन फीस का ड्राफ्ट बनवाकर आवेदन पत्र के साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

ड्राफ्ट ‘वित्त अधिकारी, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ’ के पक्ष में देय होगा। आवेदन फार्म व सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 16 अगस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed