{"_id":"4638f811e7ac98328d0f05ed6d2d820b","slug":"second-list-in-shiya-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया पीजी कॉलेज में बीकॉम की दूसरी कटऑफ जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शिया पीजी कॉलेज में बीकॉम की दूसरी कटऑफ जारी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिया पीजी कॉलेज में सोमवार को बीकॉम की दूसरी मेरिट सूची भी जारी कर दी गई। इस सूची में इंडेक्स 90.496 से लेकर 73.037 प्रतिशत तक गया है।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमएस नकवी ने बताया कि इस सूची में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसिलिंग सीतापुर रोड स्थित कैम्पस में 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
लविवि ने बीए प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित किया
लविवि ने सोमवार को बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। छात्र काफी समय से बीए प्रथम वर्ष के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।
दरअसल, 16 जुलाई से नया सत्र शुरू हो गया है और रिजल्ट घोषित न होने से उनकी बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई बाधित हो रही थी। लविवि के प्रवक्ता प्रो. एनके पाण्डेय ने बताया कि रिजल्ट एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन