फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Second Counselling Schedule in Chandigarh Govt Schools

11वीं में 4500 सीटें खाली, दाखिले का मौका

Tue, 15 Jul 2014 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Jul 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Second Counselling Schedule in Chandigarh Govt Schools

शहर के 39 सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा की 4500 सीटें खाली हैं, जिसके लिए दूसरी काउंसिलिंग 16 जुलाई को शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इस काउंसिलिंग के दौरान जिन स्टूडेंट्स ने पहली काउंसिलिंग में अलाट सीट पर एडमिशन ले लिया है, लेकिन स्कूल या स्ट्रीम बदलवाने और जिन्हें पहली काउंसिलिंग में सीट अलाट नहीं हुई है, वे निशुल्क फार्म लेकर भर सकते हैं।

वहीं, फ्रेश स्टूडेंट्स को एडमिशन के लिए 130 रुपये का प्रास्पेक्टस खरीदाना होगा। विद्यार्थी प्रास्पेक्टस और फार्म विभाग की वेबसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं या फिर 6 स्कूलों में बने सेंटर से भी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

16 से 18 तक मिलेंगे और जमा होंगे फॉर्म

Second Counselling Schedule in Chandigarh Govt Schools

स्कूल और स्ट्रीम बदलवाने और फ्रेश एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स फॉर्म 16 से 18 जुलाई तक ले कर जमा करवा सकते हैं। 24 जुलाई को अलाटमेंट ऑफ सीट की लिस्ट ऑन लाइन डाली जाएगी। 25 और 26 जुलाई तक स्टूडेंट्स संबंधित स्कूलों में फीस जमा करवाएंगे।

यहां मिलेंगे फॉर्म और प्रॉसपेक्टस
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10, 20बी, 37बी, 28 डी 46 और मनीमाजरा माडर्न कांप्लेक्स में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ले सकते हैं। वहीं, अगस्त में हर स्कूल के नोटिस बोर्ड पर खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार अभी तक इस साल विभाग की ओर से जारी फाइनल मेरिट सूची में 11 हजार छात्रों ने अलाट स्कूलों में फीस जमा करवाई।

जीएमएसएसएस-46 के शिक्षक बिनोय कुमार ने बताया कि स्कूल में साइंस स्ट्रीम के 135, आर्ट्स के 130 और कॉमर्स के 110 छात्रों ने दाखिला लिया। उनके स्कूल की तीनों स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) में 15 से 20 फीसदी सीटें खाली हैं।

किन स्कूलों में खाली सीटें

Second Counselling Schedule in Chandigarh Govt Schools

स्कूल-----------------कॉमर्स------साइंस-----आर्ट्स
जीएमएसएसएस-35-----10---------8--------10
जीएमएसएसएस-10-----------------3---------3
जीएमएसएसएस-40------10-------10--------10
जीजीएसएसएस-18-------5---------5---------5
जीएमएसएसएस-15------10-------10--------10
जीएमएसएसएस-8-------10--------10--------15

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed