{"_id":"debf1b8079ac509e35ed1afc33eef30d","slug":"second-counselling-of-cpmt-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएमटी: शुरू हो गई दूसरे चरण की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीपीएमटी: शुरू हो गई दूसरे चरण की काउंसलिंग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंबाइंड प्री-मेडिकल टेस्ट (सीपीएमटी-2013) की सेकंड काउंसलिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन संजय गांधी पीजीआई के टेलीमेडिसिन सेंटर में सैकड़ों अभ्यर्थी जुटे।
विज्ञापन
पहले दिन पीजीआई, मेरठ, कानपुर और इलाहाबाद सेंटर पर 160 सीटें लॉक की गईं। निशक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एनसीसी, एक्स आर्मी, एससी-एसटी की आरक्षित सीटों के लिए होने वाली काउंसलिंग देररात तक चलती रही।
विज्ञापन
एमबीबीएस की 228 और बीडीएस की 18 खाली सीटों के लिए होने वाली काउंसलिंग के लिए बृहस्पतिवार तक 622 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
डीजीएमई डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के चारों सेंटर में लखनऊ में 287, कानपुर में 100, मेरठ में 119 और इलाहाबाद में 116 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन
लखनऊ में 63, कानपुर में 49, इलाहाबाद में 30 और मेरठ में 18 अभ्यर्थियों ने सीटें लॉक की हैं।
एमबीबीएस एवं बीडीएस की कुल खाली 246 सीटों में निशक्त की 38, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 26, एनसीसी की 21 और अन्य सामान्य, ओबीसी अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की हैं।