{"_id":"381d1724f6cdacbf9f8b4f3c194ab477","slug":"seats-vacant-in-chandigarh-engineering-colleges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग में दाखिले का अंतिम मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंजीनियरिंग में दाखिले का अंतिम मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Sep 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और होशियारपुर के इंजीनियरिंग संस्थानों में इंजीनियरिंग की खाली पड़ी लगभग 150 सीटों पर अब विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने इंजीनियरिंग कालेजों को 5 सितंबर तक खाली सीटों पर दाखिला देने की मंजूरी देते हुए मैनुअल काउंसिलिंग करने को कहा है।
वीरवार को कुछ अभिभावकों ने पीयू के रजिस्ट्रार से मिलकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आर्डर से अवगत कराया। रजिस्ट्रार ने कहा कि शुक्रवार को चुनाव के कारण दाखिला नहीं हो सकता है।
ऐसे में वह 15 सितंबर तक दाखिला देने की मंजूरी मांगेंगे। अगर मंजूरी मिल जाती है तो रिक्त सीटों पर दाखिला दे दिया जाएगा।