फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seats increase in several course

BA ऑनर्स के इस कोर्स में बढ़ी दस सीटें

Fri, 25 Jul 2014 02:47 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Jul 2014 02:47 AM IST
विज्ञापन
Seats increase in several course

लखनऊ विश्वविद्यालय में इसी सत्र से शुरू हुए बीए ऑनर्स इन पब्लिक पॉलिसी और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ कोर्स में आवेदकों की मांग को देखते हुए 10-10 सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


पहले इन दोनों कोर्सेज में 30-30 सीटों पर प्रवेश किए जाने थे जो अब बढ़ाकर 40-40 कर दिए हैं।

इनमें से बीए ऑनर्स इन पब्लिक पॉलिसी कोर्स के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 जुलाई को विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में बने डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी में होगी।
विज्ञापन


वहीं, डॉ. जीएन गुप्ता इंस्टीट्यूट में चलने वाले मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 28 जुलाई को सुबह 9 बजे से इंस्टीट्यूट में ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू के बाद काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की जाएगी।

काउंसलिंग के बाद नकद फीस जमा की सुविधा
निदेशक प्रो. एमके अग्रवाल ने बताया कि कोर्स के प्रति अभ्यर्थियों के रुझान को देखते हुए सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि आवेदन सीटों के मुकाबले काफी ज्यादा आए हैं।


लेकिन पर्याप्त संसाधनों को देखते हुए 10-10 सीटें ही बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए काउंसलिंग के बाद नकद फीस जमा करने की व्यवस्था की गई है।

बीए ऑनर्स पब्लिक पॉलिसी में शामिल जिन अभ्यर्थियों को जीरो फीस का लाभ मिलना है उनको केवल 225 रुपये नकद जमा कराने होंगे।

जबकि अन्य अभ्यर्थियों को इस कोर्स के लिए प्रवेश के समय 10,475 रुपये शुल्क देना होगा। काउंसलिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed