फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seats are vacant in 24 courses of lucknow university

एलयूः इन 24 कोर्सेज में करें अप्लाय,खाली पड़ी हैं सीटें

Sat, 01 Aug 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 01 Aug 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
Seats are vacant in 24 courses of lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में डिप्लोमा,पीजी डिप्लोमा और प्रोफिसिएंशी कोर्स का बुरा हाल है। दो दर्जन कोर्स में आवेदकों की संख्या दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


प्रोफिसिएंशी इन रशियन में इस साल महज एक अभ्यर्थी ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। जबकि इस पाठ्यक्रम के लिए 30 सीटें निर्धारित हैं। इसी तरह एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन की 10 सीटों पर सिर्फ दो आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं एमए इन पब्लिक पॉलिसी कोर्स के 30 सीटों के लिए भी केवल दो आवेदन मिले हैं। इसी तरह एमफिल इन एंथ्रोपोलॉजी की 10 सीटों पर 3,एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन की 10 सीटों पर 2,डिप्लोमा इन जर्मन की 20 सीटों पर महज दो आवेदन आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्सेज के लिए भी कर सकते हैं अप्लाय

Seats are vacant in 24 courses of lucknow university

तो पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी की 15 सीटों पर केवल तीन और पीजी डिप्लोमा इनरिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ की 30 सीटों पर केवल चार आवेदन ही आए हैं। अब और आवेदनों नहीं आ सकते हैं।

क्योंकि विवि में ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म कंप्लीट करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई को समाप्त हो चुकी है।

विवि में पीजी के 126 पाठ्यक्रमों में लगभग 5,600 सीटें हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. राजकुमार सिंह के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काउंसलिंग की तैयारी की जा रही है

...और यहां एक सीट के 12 दावेदार

Seats are vacant in 24 courses of lucknow university

एलयू के पीजी पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा मारामारी एलएलएम कोर्स में हैं। दरअसल सिर्फ विवि में ही एलएलएम पढ़ाई की सुविधा होने के कारण अभ्यर्थियों ने भारी संख्या में आवेदन किया है।

यहां महज 30 सीट के लिए कुल 372 आवेदन आए हैं। यानी एक सीट पर 12 दावेदार हैं। सबसे ज्यादा आवेदनों की बात करें तो एलएलबी पहले पायदान पर है। एलएलबी में इस साल कुल 1,176 आवेदन हैं। पर,सीटों की संख्या 320 होने के कारण एलएलबी कोर्स के एक सीट पर दावेदारों की संख्या महज चार है।

लविवि में दाखिले के लिए कुल 12,184 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। फीस जमा करने के बाद 11,950 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म कंप्लीट कर लिए थे। इसके अलावा 134 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे हैं। ये अभ्यर्थी अभी कुल संख्या में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed