फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seats are made up of Nursing

नर्सिंग की सीटों में हो गया इजाफा

Sun, 22 Sep 2013 09:35 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Sep 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
seats are made up of Nursing

नर्सिंग कोर्स में दाखिले का सपना संजो रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रथम सरकारी काउंसिलिंग से बाहर रहने वाले निजी संस्थान अब द्वितीय काउंसिलिंग में शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे युवाओं को करीब 150 सीटों का फायदा होगा। चंदरनगर स्थित नर्सिंग स्कूल में आज से नर्सिंग की द्वितीय काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है।

आठ सीटें ही बची
सुबह नौ बजे से एएनएम और जीएनएम के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। सरकारी कॉलेजों में जीएनएम की तीन और एएनएम की सिर्फ आठ सीटें ही बची हैं। ऐसे में युवाओं को साल बर्बाद होने का डर सता रहा था।
विज्ञापन


पढें, डाकघर में नहीं मिलेंगे टीईटी के फार्म
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी नर्सिंग कालेज स्टेट नर्सिंग काउंसिल से संबद्धता रिन्यू न होने की वजह से प्रथम काउंसिलिंग में बाहर रह गए थे।
द्वितीय काउंसिलिंग शुरू होने से पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। विभाग ने सभी नर्सिंग कॉलेजों से जानकारी मांगी तो चार निजी संस्थानों ने सीट देने पर सहमति दे दी।

इनमें एचआईएचटी, अरिहंत स्कूल ऑफ नर्सिंग रुड़की, सीएमआई हर्रावाला और चिन्मय कालेज हरिद्वार शामिल हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी स्थित पाल इंस्टीट्यूट और नैनीताल स्थित नैंसी कालेज ऑफ नर्सिंग की ओर से सीटों पर रविवार को फैसला किया जाएगा।


मान्यता रिन्यूअल की प्रक्रिया
इन संस्थानों की सीटें भी काउंसिलिंग में आने की संभावना है। एएनएम, जीएनएम के अलावा निजी कालेजों की सरकारी कोटे की बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग सीटें मिलने की संभावना भी प्रबल हो गई है। इनकी मान्यता रिन्यूअल की प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है।

इन सरकारी सीटों का हुआ इजाफा
एचआईएचटी, जौलीग्रांट : कुल 45 जीएनएम सीटों का 50 प्रतिशत
सीएमआई कुआंवाला : एएनएम(15 सीट), जीएनएम(12 सीट)
अरिहंत कालेज ऑफ नर्सिंग, रुड़की : एएनएम(15 सीट), जीएनएम(20 सीट)
चिन्मय नर्सिंग कालेज, हरिद्वार : करीब 15 नर्सिंग सीटें

संभावित बढ़ोत्तरी वाली सीटें
पाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हल्द्वानी : जीएनएम(20 सीट), एएनएम(15 सीट)
नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल : जीएनएम(20 सीट), एएनएम(20 सीट)

इनकी भी सुनिए
सभी निजी नर्सिंग कॉलेजों से बात हो चुकी है। चार कालेजों ने सहमति दे दी है जबकि कुछ और कॉलेजों की स्थिति रविवार को साफ हो जाएगी। आज रिपोर्टिंग के बाद सोमवार को सीट अलॉट की जाएंगी।
- डा. आरपी भट्ट, महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed