{"_id":"9423c5458f548369f9a1578f9e79de11","slug":"seat-will-not-increase-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि ने तोड़े कॉलेजों के सपने, नहीं बढ़ेगी सीट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विवि ने तोड़े कॉलेजों के सपने, नहीं बढ़ेगी सीट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि ने संबद्ध कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट (स्नातक) स्तर पर पांच वर्ष तक किसी भी कोर्स में सीट नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
सात सितंबर को आयोजित विवि की अकादमिक परिषद की बैठक में किए गए इस फैसले से संबद्ध 180 कॉलेजों में पाठ्यक्रमों के विस्तार पर ब्रेक लग गया है।
पढें, चीन की 'ऊंगली' से आगे नेपाल की मित्रता का 'हाथ'
सीट बढ़ने का इंतजार कर रहे कॉलेजों के लिए भी यह रोक मुसीबत बढ़ाएगी। खास बात यह है कि रोक सत्र 2013-14 से ही लागू मानी जाएगी।
तय से ज्यादा दाखिले तो कॉलेज जिम्मेदार
विवि की अकादमिक परिषद ने कॉलेजों में विवि की ओर से तय संख्या से अधिक दाखिले दिए जाने पर भी सख्त रुख अख्तियार किया है।
परिषद ने निर्णय किया है कि जो कॉलेज तय से अधिक दाखिले देगा तो इनकी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की नहीं होगी। यदि ऐसे मामले में रिजल्ट आदि विषयों पर कोई छात्र कोर्ट जाता है तो विवि के कानूनी खर्चे संबंधित कॉलेज को ही वहन करने होंगे।