{"_id":"988c23a93882016c216d02a721b9e7d8","slug":"seat-vacant-in-doon-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून विवि में दाखिले का एक और मौका, पूरी जानकारी यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दून विवि में दाखिले का एक और मौका, पूरी जानकारी यहां
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 08 Aug 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
दून विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड मास्टर इन कम्यूनिकेशन, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैनेजमेंट, स्पेनिश, फ्रेंच, चाइनीज, बैचलर इन डिजाइन, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस, केमिस्ट्री, फिजिक्स, एमए इंगलिश, एमएससी मैथ्स, एमएससी फिजिक्स, इनवायरमेंट साइंस, एमटेक इन इनवॉयरमेंटल टेक्नोलॉजी और पीएचडी इनवॉयरमेंट साइंस कोर्स में सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विवि के उपकुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल के मुताबिक इन सीटों पर एडमिशन के लिए 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे वॉक इन एडमिशन टेस्ट कराया जाएगा।
जो छात्र विवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए, वे इस खास प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन फार्म विवि से लेकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन
यहां ले जानकारी- www.doonuniversity.org
डीएवी में सोमवार से मिलेगा दाखिला
डीएवी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के एडमिशन सोमवार से शुरू होने जा रहे हैं। कॉलेज ने बृहस्पतिवार को कटऑफ मेरिट जारी की थी।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि छात्र संबंधित विभाग में आकर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एडमिशन के लिए छात्र को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे।