फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SD Public School Kirti Nagar de-recognized, admission stop

एसडी पब्लिक स्कूल कीर्ति नगर की मान्यता रद्द

Wed, 25 Dec 2013 10:30 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
SD Public School Kirti Nagar de-recognized, admission stop

शिक्षा निदेशालय ने कीर्ति नगर स्थित निजी स्कूल एसडी पब्लिक स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मान्यता रद्द होने के साथ ही स्कूल सत्र 2014-15 के लिए दाखिले नहीं कर सकता है। फिलहाल स्कूल में जो बच्चे पढ़ रहे हैं। उन्हें पास के ही किसी सरकारी स्कूल में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल को निदेशालय की ओर से 14 जनवरी 2013 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस में स्कूल प्रबंधन से पूछा गया था कि क्यों न वर्ष 2013-14 में ही स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल संचालकों की ओर से कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दिया गया। लेकिन निदेशालय उससे असंतुष्ट था, जिसके बाद मान्यता रद्द करने का कदम उठाया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक अमित सिंघला की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल, बिना निदेशालय की मंजूरी के एसडी पब्लिक स्कूल को एसडी हायर सेकेंडरी स्कूल में मिला दिया गया। निदेशालय ने इसे दिल्ली एजुकेशन एक्ट(1973) के नियम 50(छ) और नियम 55(एक) का उल्लंघन पाया है।


निदेशालय की ओर से स्कूल को साफ किया गया है कि इस संबंध में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया जाए कि 31 मार्च 2014 के बाद स्कूल की मान्यता रद्द की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed