{"_id":"b4c9070e10bccc4166b92a087b1130da","slug":"sd-college-wins-kabbadi-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":" कबड्डी में जीता एसडी कॉलेज पीयू इंटर कॉलेज ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कबड्डी में जीता एसडी कॉलेज पीयू इंटर कॉलेज
Updated Wed, 16 Oct 2013 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू में पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का अयोजन किया जा रहा है। बुधवार को जिम्नेजियम हॉल में इंटर कॉलेज कबड्डी (मैन) टूर्नामेंट के ए डिवीजन के लीग मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
इनमें जीजीडी एसडी कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज मुक्तसर की टीम को 37-24 से हरा दिया। अन्य मुकाबलों में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने एसजीजीएस खालसा कॉलेज महिलपुर की टीम को 37-10 से, जीजीडी एसडी कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने एसजीजीएस खालसा कॉलेज महिलपुर की टीम को 37-11 से, एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज मुक्तसर की टीम को 31-8 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज वॉलीबाल (वुमेन) ए डिवीजन के मुकाबले पीयू ग्राउंड में खेले गए। लीग मुकाबलाें में जीजीएस कॉलेज (वुमेन) चंडीगढ़ की टीम ने जीएन कॉलेज मुक्तसर की टीम को 3-0 (25-23,25-15,25-21) से हराया।
विज्ञापन
अन्य मुकाबलें में खालसा कॉलेज फॉर वुमेन लुधियाना की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर की टीम को 3-0 (25-13, 25-19, 25-15) से शिकस्त दी।