सीबीएसई में नंबर बढ़ाना चाहते हैं तो पढ़ें यह खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो छात्र सीबीएसई के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वे जल्द स्क्रूटनी के लिए आवेदन भर दें। रिजल्ट जारी होने के सात दिन के भीतर स्क्रूटनी का आवेदन करना है।
बोर्ड ने प्रक्रिया ऑनलाइन करने के साथ ही तीव्र भी कर दी है और आवेदन के 21 दिन के भीतर स्क्रूटनी का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
खास बात यह है कि अगर कोई छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन या आरटीआई में उत्तर पुस्तिका चाहता है तो उसे भी स्क्रूटनी का ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा।
केवल दस सवालों को होगा वेरीफिकेशन
12वीं के छात्र 12 विषयों में केवल 10 सवालों का ही मार्क्स वेरीफिकेशन करा सकते हैं। जिसमें प्रति सवाल 100 रुपये का शुल्क देना होगा।
जो छात्र आरटीआई में उत्तर पुस्तिका चाहते हैं, उन्हें रिजल्ट जारी होने के 22वें से 25वें दिन के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए छात्र को सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर ऑनलाइन रिचेकिंग फॉर्म भरना होगा, जिसमें सबसे पहले अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड में दिया गया केंद्र संख्या भरनी होगी।
इसके बाद एक फार्म वेबसाइट पर आएगा, जिसमें रिचेकिंग का सब्जेक्ट लिखना होगा।
अगर अर्जेंट जवाब चाहिए तो अर्जेंट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद छात्र से एड्रेस और मोबाइल नंबर भरना होगा।
यहां जमा करें अपना शुल्क
अगले चरण में वेबसाइट पर विषयों के मुताबिक ऑटोमैटिक शुल्क आ जाएगा। आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद एक एप्लीकेशन नंबर जेनरेट होगा और शुल्क जमा करने को एक लिंक भी आ जाएगा।
छात्र को नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से (10वीं के छात्रों के लिए डिमांड ड्राफ्ट से) अपना शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद बोर्ड जल्द से जल्द आपकी रिचेकिंग कर ऑनलाइन रिजल्ट उपलब्ध करा देगा।