फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sciencist annual meeting on Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी में जुटेंगे देश भर के साइंटिस्ट

Tue, 05 Nov 2013 11:55 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Nov 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
sciencist annual meeting on Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी में 8 से 10 नवंबर तक देश भर के नामी साइंटिस्ट शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


तीन दिन तक चंडीगढ़ और मोहाली में इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज की 79वीं सालाना बैठक होने जा रही है।

बैठक का उद्घाटन समारोह पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित लॉ ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे होगा।

देश भर की विभिन्न एकेडमी से 150 से अधिक नामी साइंटिस्ट इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को एकेडमी के कुछ अधिकारियों ने पीयू में कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिया।

उद्घाटन समारोह में स्ट्रेस मैनेजमेंट पर बंगलूरू के दीपांकर चटर्जी लेक्चर देंगे। कार्यक्रम में जाने माने साइंटिस्ट एस गोपालकृष्ण, जयंती घोष, एसए हैदर जैसे विशेषज्ञ भी अपने शोधपत्र पेश करेंगे।
विज्ञापन


सालाना मीटिंग के दूसरे दिन (9 नवंबर) सेक्टर-39 स्थित इमटैक और अंतिम दिन 10 नवंबर को मोहाली स्थित आईआईएसईआर में लेक्चर होंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी को पूरे कार्यक्रम को संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed