{"_id":"988548f00c83cf027f60b2c59d62add3","slug":"science-teacher-association-meeting-change-in-maths-question-paper-pattern-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल बदल जाएगा गणित का प्रश्नपत्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अगले साल बदल जाएगा गणित का प्रश्नपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
10वीं के गणित प्रश्न पत्र में परिवर्तन के लिए जून 2016 में विशेष कार्यशाला आयोजित कर आवश्यक परिवर्तन सुनिश्चित किए जाएंगे। वर्ष 2017 की वार्षिक परीक्षा में दसवीं का गणित का प्रश्नपत्र बदला हुआ आएगा। यह कहना है हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के महासचिव अमृत महाजन का। उन्होंने कहा कि बोर्ड सचिव ने यह आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञान अध्यापक संघ की बैठक शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव विनय धीमान के साथ बोर्ड के सभागार में हुई। बैठक का प्रतिनिधित्व संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय शर्मा और प्रदेश महासचिव अमृत महाजन ने किया। बैठक में संघ की ओर से प्रस्तुत 33 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि डेटशीट निर्धारण में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय को पहले पेपर के रूप में निर्धारित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उक्त निर्णय को आगामी अनुपूरक परीक्षा से ही लागू कर दिया जाएगा। गणित एवं विज्ञान विषयों में स्कूल स्तर पर मांग के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें उपलब्ध करवाने का भी सचिव ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि संघ ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार के अंतर्गत आठवीं की परीक्षा बोर्ड द्वारा लिए जाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन
इस पर सरकार से सहमति प्राप्त करने की बात कही। बैठक में प्रायोगिक परीक्षा का मेहनताना 2.50 से बढ़ाकर 7.50 रुपये (थ्यूरी के समकक्ष) करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों से ड्रापिंग सेंटर तक उत्तर पुस्तिकाओं को लाने ले जाने का वास्तविक खर्च बोर्ड द्वारा ही वहन किया जाएगा। जबकि वाहन की सुविधा भी बोर्ड ही मुहैया करवाएगा।
मीटिंग में ये रहे मौजूद- बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज परिहार, संघर्ष समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश वित्त सचिव राजकुमार पराशर, सलाहकार केवल पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, जिला प्रधान एवं प्रदेश प्रवक्ता शिव नड्डा, जिला प्रधान नरेश शर्मा, सुखजिंद्र चौधरी, सिकंदर ठाकुर, मोहन लाल शर्मा, मुकेष शर्मा, जिला महासचिव
अजय शर्मा, दीपेश शर्मा, प्रवीण सिंह तथा प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर सहमति बनी तथा शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने शीघ्र ही बोर्ड स्तर पर निर्णयों को अमलीजामा पहनाने का विश्वास दिलाया।