फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Science mela in Guru Gobind Singh College-26

गुरु गोबिंद सिंह कालेज-26 में विज्ञान मेला 10 से

Thu, 09 Oct 2014 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Oct 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
Science mela in Guru Gobind Singh College-26

10 से 12 अक्तूबर तक सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज में 29वीं एनुअल कनवेंशन एंड सिंपोजियम ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) का आयोजन किया जाएगा। इसें ट्राइसिटी के स्कूल और कालेजों के साइंस के स्टूडेंट्स 100 से अधिक इनोवेटिव एक्सपेरिमेंट पेश करेंगे।

विज्ञापन


कालेज प्रिंसिपल डा. एमएस मरवाह ने बताया कि कनवेंशन में देश भर के कालेज और स्कूल स्तर से 300 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। आईआईएसईआर मोहाली के डायरेक्टर प्रो. एनएस सत्यमूर्ति इसके मुख्य अतिथि होंगे। पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर, आईआईटी कानपुर से प्रो. एचसी वर्मा, एसपी यूनिवर्सिटी के प्रो. पीके अहलुवालिय और जिवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के पूर्व चांसलर प्रो. सत्या प्रकाश भी शिरकत करेंगे। कालेज में 10 और 11 अक्तूबर को सुबह 10 से 2 बजे तक एग्जीबिशन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


14 साल बाद शहर में कन्वेंशन आईएपीटी
करीब 14 साल बाद चंडीगढ़ में यह कनवेंशन आयोजित की जा रही है। इवेेंट की को-ऑर्डिनेटर और पीयू फिजिक्स विभाग क प्रोफेसर मनजीत कौर ने बताया कि आईएपीटी में देश भर से फिजिक्स से जुड़े शिक्षक शामिल होंगे। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले शिक्षक, स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लोहे की कीलों पर चले प्रोफेसर
फिजिक्स को सही तरीके से समझाने के लिए गुरु गोबिंद सिंह कालेज के प्रिंसिपल प्रो. एचएस मरवाह पिछले काफी सालों से स्कूली विद्यार्थियों की वर्कशॉप आयोजित करते आ रहे हैं।


बुधवार को उन्होंने कनवेंशन की तैयारियों के लिए तैयार मॉडल पेश किया। उन्होंने बताया कि 30 किलो लोहे की 24 हजार कीलों से एक ढांचा तैयार किया है। जिसमें उन्होंने फिजिक्स से जुड़े कई प्रयोगों को लाइव पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed