फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Science Fest in chandigarh, Car Became Mobile Lab

हुनर देखिए, कार को बना डाला मोबाइल लैब

Sat, 11 Oct 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
Science Fest in chandigarh, Car Became Mobile Lab

पंजाब के मालेरकोटला स्थित गवर्नमेंट मिडल स्कूल के एक शिक्षक ने अपनी गाड़ी को ही साइंस लैब बना दिया। शुक्रवार से सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कालेज में शुरू हुए मिनी विज्ञान मेले में मोबाइल लेबोरेटरी कार सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन


बच्चों को साइंस के प्रति जागरूक करने के लिए फिजिक्स लेक्चरर जसविंदर सिंह ने 2012 में गाड़ी को ही साइंस लैब बना दिया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि अभी देश भर के गांवों में 98 साइंस एग्जिबिशन कर चुके हैं। साइंस को प्रचारित करने के लिए जसविंदर सिंह को दो बार नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन


कार लैब में आम चीजों को बनाया खास

जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी मोबाइल लैब कार में 100 से अधिक साइंस एक्सपेरिमेंट का सामान पैक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्कूलों में साइंस लैब की सुविधा नहीं होती। ऐसे में वह कागज-गत्ते और अन्य वेस्ट सामान का प्रयोग कर साइंस एक्सपेरिमेंट कर बच्चों को दिखाते हैं। कार लैब में राकेल लांचर, प्रकाशिय भ्रम, टेलीस्कॉप, सोलर सिस्टम और गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री के ढेरों प्रयोग को आसानी से बच्चों को समझाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
4 होनहारों को मिला गोल्ड मेडल
इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स(आईएपीटी) के वार्षिक कन्वेंशन समारोह में बीएससी कर रहे चार होनहारों को एनजीपीई-2014 गोल्ड मेडल से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में बंगलूरू के अनंत कमाथ, हावड़ा से आर्यना भट्टाचार्य, साहेब घोष और वेस्ट बंगाल से सुदीप सरकार शामिल हैं।

पटना वुमन कालेज की होनहार छात्रा रुचि झा को एनईएसटी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने पर प्रशंसा पत्र और 5 हजार नगद पुरस्कार से नवाजा गया। रुचि ने बताया कि उन्हें ब्रेन ऑफ बिहार पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। झा का सपना फिजिक्स की प्रोफेसर बनना है।  

देश भर के फिजिक्स विशेषज्ञ पहुंचे

गुरु गोबिंद सिंह कालेज-26 में शुक्रवार सुबह इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स(आईएपीटी) कन्वेंशन शुरू हुई। देश भर के स्कूल और कालेजों से 300 डेलीगेट्स ने कन्वेंशन में हिस्सा लिया। उद्घाटन मौके पर आईआईएसईआर मोहाली डायरेक्टर प्रो.एन सत्यमूर्ति मुख्य अतिथि थे।


उन्होंने शिक्षकों से कहा कि साइंस के प्रति स्टूडेंट्स में स्कूली स्तर से ही रुचि पैदा करने की जरूरत है। 12 अक्तूबर तक चलने वाली कन्वेंशन में कई शोधपत्र भी पेश किए जाएंगे। प्रिंसिपल प्रो.एमएस मरवाह ने बताया कि कन्वेंशन में देश भर में साइंस की बेहतरी को लेकर मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed