{"_id":"ed1fac00bb3d77021bd0baae834b66dc","slug":"science-expo","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस एक्सपो में दिखेंगे विज्ञान के जादू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
साइंस एक्सपो में दिखेंगे विज्ञान के जादू
अतुल भारद्वाज/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jan 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे एक आलू एक पल में इतना ठोस हो जाता है कि उसमें लकड़ी की तरह कील ठोंकी जा सकती है। कोई भी चीज कैसे अपने साइज से कई गुना बढ़ा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञान के यह अजूबे गुरुवार से साइंस सिटी अलीगंज में दिखेंगे। इसके साथ ही हवा में एयरशिप का खास शो आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञान का जादू और एयरशिप शो, फन विद कैमिस्ट्री, सुपर कूल्ड शो जैसे ये आयोजन पांच दिवसीय छठवें साइंस एक्सपो-2014 में रहेंगे।
मंगलवार को साइंस सिटी में प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति के चेयरमैन व एनबीआरआई के निदेशक सीएस नौटियाल ने बताया कि पांचों दिन एक्सपो में अलग-2 शो होगे।
विज्ञापन
इसमें करीब 30 वैज्ञानिक संस्थाएं अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के अलावा छात्रों के सवालों के जवाब देंगी। बच्चों को विज्ञान की जानकारी देने के अलावा उनकी भागीदारी के लिए प्रतियोगिता भी रहेगी।
विज्ञापन
साइंस सिटी के समन्वयक उमेश कुमार ने बताया कि एयरशिप शो के लिए आईआईटी मुंबई की टीम आ रही है। यह टीम दो दिन खुले आसमान में एयरशो करेगी।
वहीं सुपर कूल्ड शो में लिक्विड नाइट्रोजन की मदद से छात्रों को विज्ञान के जादू दिखाए जाएंगे। आकाश में घटित हो रही गतिविधियों को दिखाने के लिए शाम 6 से 7 बजे तक स्काई ऑब्जर्वेशन कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कबाड़ से जुगाड़ कार्यशाला में बेकार की वस्तुओं को उपयोगी बनाने की जानकारी मिलेगी। वहीं एयर प्रेशर, हेल्थ एंड लाइफस्टाइल, एवियशन सेक्टर की जानकारी बच्चों को मिलेगी।