फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   science exhibition_sec 32_institiute of science

साइंस प्रदर्शनी के विजेता आज होंगे सम्मानित

Thu, 05 Dec 2013 06:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Dec 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
science exhibition_sec 32_institiute of science
सेक्टर-32 स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन (एसआईई-32) में चल रही तीन दिवसीय मैथेमेटिक्स एंड इन्वायरमेंट एग्जीबिशन (साइंस एग्जीबिशन-2013)में अच्छे साइंस मॉडल बनाने वाली टीमों की घोषणा आज सुबह 11 बजे की जाएगी।
विज्ञापन


प्रथम आने वाली टीम को 5100, द्वितीय को 3100 और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 2100 रुपये कैश इनाम दिया जाएगा। पोस्टर और फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले तीन स्थान पर आने वाले मॉडल को नेशनल राउंड के लिए भेजा जाएगा।

बीते दिन एग्जीबिशन में शहर के काफी स्कूलों के सैकड़ों बच्चे और अभिभावक पहुंचे थे। इस एग्जीबिशन में शहर के 83 प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की 155 मॉडल पेश किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न कैटेगरी में साइंस एग्जीबिशन में विद्यार्थियों के मॉडल भी पेश किए गए थे। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनआईसीईटी) के सहयोग से आयोजित इस एग्जीबिशन में फोटो और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई।

आईटी डायरेक्टर उपकार सिंह और चंडीगढ़ प्रशासन के एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया भी साइंस एग्जीबिशन में पहुंचे।
 
एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए लगी लाइन  

साइंस एग्जीबिशन में 5 से 12 क्लास के बच्चों का एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया गया। इंचार्ज गुरप्रीत ने बताया कि 10वीं के बाद कैरियर को लेकर अब अभिभावक काफी सचेत हो चुके हैं।


एप्टीट्यूड टेस्ट से बच्चे की सही पसंद और बेहतर कैरियर को लेकर टेस्ट होता है। टेस्ट बिल्कुल निशुल्क होता है। दो लिखित पेपर के अलावा एक घंटे की पेरेंट्स के साथ काउंसिलिंग भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed