{"_id":"bf7108c72f3afaa0c881af01095eab07","slug":"science-exhibition-ryat-bahra-college-science-models","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 थीम, 310 साइंस मॉडल और एक एग्जीबिशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
5 थीम, 310 साइंस मॉडल और एक एग्जीबिशन
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइंस स्टूडेंट प्रदर्शनी जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा को उभारने में सहायक होगी। वहीं, स्कूलों में भी इससे साइंस एवं मैथ की पढ़ाई का स्तर ऊंचा होगा। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा।
यह विचार स्कूल शिक्षा की प्रमुख सचिव अंजलि भंवरा ने रयात-बाहरा कॉलेज में व्यक्त किए। वह 42वीं स्टेट स्टूडेंट साइंस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने आई थीं।
इस मौके पर रयात-बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा, जेएमडी डॉ. संदीप कौड़ा एवं कैंपस डायरेक्टर डॉ. केसी अग्रवाल भी थे।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में साइंस स्टूडेंट्स ने खेतीबाड़ी, ऊर्जा, सेहत, वातावरण, स्रोत विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। यह सभी विद्यार्थी जिला स्तर पर इन थीमों में अव्वल रहे हैं।
राज्य प्रदर्शनी के विजेता राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदर्शनी को और रोचक बनाने के लिए साइंस मॉडल के मुकाबलों के अलावा क्विज, पोस्टर मेकिंग, टीचिंग एड, भाषण एवं वाद-विवाद मुकाबले और माहिरों के लेक्चर कराए जाएंगे।
विज्ञापन
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्था के डायरेक्टर रोशन सूद ने बताया कि प्रदर्शनी एवं किशोर मेला 21 नवंबर तक चलेगा। इसमें पूरे पंजाब से 750 स्टूडेंट्स और 450 टीचर्स हिस्सा ले रहे हैं।
इसमें 310 साइंस मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। आखिरी दिन शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका विजेताओं को इनाम वितरित करेंगे।
इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर अवतार सिंह, डीईओ मेवा सिंह सिद्धू, डिप्टी डायरेक्टर अवतार सिंह, जिला साइंस सुपरवाइजर तरनजीत कौर, डिप्टी डीईओ ललित किशोर घई भी मौजूद थे।