{"_id":"a4c03e19acc4f808e122152dde85d4b2","slug":"science-exhibition-chandigarh-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्कूली स्तर पर ही तराशने होंगे और अब्दुल कलाम'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
'स्कूली स्तर पर ही तराशने होंगे और अब्दुल कलाम'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
स्कूल स्तर पर देश के भावी अब्दुल कलाम, प्रो.यशपाल और होमी भाभा जैसे साइंटिस्ट की तलाश के लिए स्कूल स्तर पर ही प्रतिभाओं की पहचान के लिए साइंस एग्जीबिशन जरूरी है।
यह बात डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस ने सेक्टर-32 स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन (एसआईई-32) में स्टेट साइंस एग्जिबिनशन के समापन समारोह पर कही।
हंस ने इस मौके पर विभिन्न कैटेगरी में साइंस मॉडल के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसआईई-डायरेक्टर डा. सुरेंद्र सिंह दहिया और साइंस एग्जीबिशन को-ऑर्डिनेटर सरीता श्रीधर ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
सेक्रेड हार्ट और गवर्नमेंट स्कूल डड्डूमाजरा ओवर ऑल चैंपियन
पुरस्कार वितरण समारोह में छह कैटेगरी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली टीमों को सम्मानित किया गया।
सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट और गवर्नमेंट हाई स्कूल डड्डूमाजरा की टीम ने ओवर ऑल ट्रॉफी हासिल की। डड्डूमाजरा की टीम ने कुल 8 पुरस्कारों के तहत 31,800 रुपये की पुरस्कार राशि भी हासिल की।
स्कूल टीचर सोनिया जैसवाल ने बताया कि तीन मॉडल में उनकी टीम पहले, तीन में दूसरे और एक मॉडल में तीसरे स्थान पर रही है।
उधर, पंडित एमएलएसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-19, गवर्नमेंट हाई स्कूल मलोया कालोनी को भी विभिन्न कैटेगरी में ओवर ऑल ट्राफी से नवाजा गया। इस मौके पर कुल 76 पुरस्कार दिए गए। पहले स्थान के लिए 5100, दूसरे 3100 और तीसरे स्थान के लिए 2100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
स्मार्ट स्कूल मॉडल ने किया प्रभावित
साइंस एग्जीबिशन में कई थीम पर बच्चों ने मॉडल तैयार किए। लेकिन, पर्यावरण को लेकर बच्चों का खास फोकस रहा। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन स्कूल में दसवीं के छात्र समर्थ सरदाना और पार्थ लाल के स्मार्ट स्कूल मॉडल को सभी ने सराहा। टीम को एनर्जी कैटेगरी में दूसरा स्थान मिला।
समर्थ सरदाना ने बताया कि उनके मॉडल के तहत एक स्मार्ट स्कूल में हर चीज नेचुरल रिसोर्स से मिल सकेगी।
एग्रीकल्चर कैटेगरी
तीन स्कूल टीचर्स को भी अवार्ड
साइंस एग्जीबिशन में अपने मॉडल पेश करने वाले शिक्षकों को भी शुक्रवार को सम्मानित किया गया। गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-29ए के टीजीटी गणित टीचर पंकज कुमार के प्रोजेक्ट को पहला पुरस्कार मिला।
सेक्टर-7 केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी में टीजीटी साइंस टीचर संदीप कथूरिया को दूसरा और जीएमएसएसएस-22 ए के शिक्षक अजय कुमार के मॉडल को तीसरे पुरस्कार के लिए चुना गया। पहले स्थान पर आए पंकज कुमार के मॉडल को अब नेशनल साइंस सेंटर नई दिल्ली में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

- शिवालिक पब्लिक स्कूल सेक्टर-41
- जीएचएस मलोया कालोनी
- अंकुर पब्लिक स्कूल सेक्टर-14
- जीएचएस-29
- जीएमएसएस-18
- जीएसएसएस-मनीमाजरा
- अजीत कर्म सिंह आईपी स्कूल-41
- जीएचएस मलोया कालोनी
- सेक्रेड हार्ट सेक्टर-26
- जीएचएस डड्डूमाजरा
- कॉर्मल कान्वेंट सेक्टर-9
- जीएचएस मलोया कालोनी
- जीएमएसएसएस-37बी
- जीएसएसएस मनीमाजरा टाउन
- जीएमएचएस विकास नगर
- जीएमएस किशनगढ़
- श्रीअरबिंदो स्कूल सेक्टर-27
- जीएचएस डड्डूमाजरा
- एमएलएसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर-19