फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Science Congress in Punjab University

आज पंजाब यूनिवर्सिटी में जुटेंगे देशभर के साइंटिस्ट

Wed, 26 Feb 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Feb 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Science Congress in Punjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में आज से 28 फरवरी तक देश भर के नामी साइंटिस्ट शिरकत करेंगे। पीयू आज से तीन दिवसीय चंडीगढ़ साइंस कांग्रेस (चैसकॉन 2014) का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें देश भर से 400 से अधिक साइंटिस्ट और शोधकर्ता तीन दिन तक पीयू में विभिन्न विषयों पर शोधकर्ता पेश करेंगे। युवाओं को रिसर्च के प्रति आकर्षित करने और उनके टैलेंट को निखारने के लिए पीयू ने 2007 से चैसकॉन शुरू किया था।
विज्ञापन


पीयू डीयूआई प्रो.एके भंडारी ने बताया कि चैसकॉन का उद्घाटन इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर डिजिजस नई दिल्ली डायरेक्टर प्रो.एसके सरीन 26 फरवरी को सुबह 9.30 बजे पीयू लॉ ऑडिटोरियम में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के कुलपति प्रो.रामकृष्णनन रामास्वामी के अलावा प्रो.जी नरहरी शास्त्री, डा.वी रामगोपाल राव, प्रो.एसएम शर्मा जैसी हस्तियां विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगी।


चैसकॉन कोआर्डिनेटर प्रो.संजीव पूरी ने बताया कि 28 फरवरी को साइंस-डे पर चंडीगढ़ चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस भी आयोजित की जाएगी।

ट्राइसिटी के 1200 से अधिक 6 से 12वीं क्लास के विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करा दिया है। इस मौके पर विद्यार्थी साइंस से जुड़े मॉडल भी पेश करेंगे।

विद्यार्थियों के लिए कई तरह के क्विज और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। चैसकॉन में 26 की शाम को पीजीआई डायरेक्टर डा.वाईके चावला और 27 फरवरी की शाम डा.एके भंसाली का विशेष लेक्चर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed