{"_id":"cfdf59c7d54ab7fb8ea881ee6c0857fc","slug":"schools-will-open-half-hour-late-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहरः स्कूलों का समय बदला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ठंड का कहरः स्कूलों का समय बदला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 03 Jan 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के निजी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां खत्म होने को हैं। लेकिन ठंड के चलते स्कूल 30 मिनट से एक घंटे तक की देरी से खुलेंगे। रॉकवुड स्कूल के निदेशक सुनित टंडन ने कहा कि अब पूरा ध्यान 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर है। रिवीजन शुरू करने के साथ ही री-प्री-बोर्ड परीक्षा भी होंगी।
विज्ञापन
स्कूल सोमवार से खुल रहा है, जिसमें सुबह के समय में एक घंटे की वृद्धि की गई है। नेहरू इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल एलीना दयाल ने बताया कि स्कूल छह जनवरी से ख्रुल रहा है। छोटे बच्चों के लिए स्कूल सुबह 8.30 बजे की बजाए नौ बजे, जबकि बड़े बच्चों के लिए स्कूल सुबह 7.55 बजे की बजाए 8.15 पर खुलेगा।
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल में री-प्री बोर्ड परीक्षा दस जनवरी से शुरू होगी। हालांकि 12वीं कक्षा के अलावा बाकी बच्चों के लिए स्कूल 13 जनवरी से खुलेगा। छोटे बच्चों के लिए स्कूल खुलने का समय सुबह नौ बजे हैं। अन्य स्कूलों ने भी स्कूल खुलने के समय में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
सात डिग्री सेल्सियस पहुंचा रात का तापमान
नोएडा में पिछले 24 घंटे में पारा करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। बृहस्पतिवार को नोएडा में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बुधवार को 12 डिग्री सेल्सियस था।
राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में जबरदस्त बर्फबारी होगी, जिससे शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर चलेंगी। वहीं, चेतावनी जारी की गई है कि हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में रात के समय पाला भी पड़ेगा।
साथ ही तापमान अभी और गिरेगा और पारा तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को तेज ठंडी हवाओं ने शहरवासियों को परेशान किया और दोपहर के समय अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन में धूप निकलने से कुछ राहत रही। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।