{"_id":"8b992aa0ae8b5a8b0fda32e62363c1ff","slug":"school-using-swimming-pools-for-comercial-purpose","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल कर रहे स्वीमिंग पूल से ‘कमाई’","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्कूल कर रहे स्वीमिंग पूल से ‘कमाई’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 May 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में स्वीमिंग पूल में समर कैंप की आड़ में कमर्शियल गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले लोग तय शुल्क देकर यहां स्वीमिंग का आनंद ले रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे स्वीमिंग पूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और चिह्नित किया जा रहा है।
शहर में कई स्कूलों में इन दिनों बिना प्रशासन से अनुमति लिए समरकैंप के नाम पर कमर्शियल गतिविधियां चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: अब दाखिले के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
सेक्टर और देहात से आने वाले लोगों से 300 से 600 रुपये प्रतिदिन फीस वसूलकर उन्हें स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल करने दिया जा रहा है।
कई स्कूलों के पास कोच भी नहीं हैं। कई स्कूलों में बिना कोच और जीवन रक्षक संसाधनों के ही लोग स्वीमिंग पूल में उतर रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह ने बताया कि ऐसे स्कूलों को चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम बनाकर स्वीमिंग पूल वाले स्कूलों में औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन