{"_id":"e58f978a540950736c8a0aecf1fc813a","slug":"school-stationary-rate-increaments-in-ambala-cant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का एडमिशन कराया है तो पढ़िए ये बुरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बच्चे का एडमिशन कराया है तो पढ़िए ये बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
Updated Fri, 18 Apr 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विन सिटी के स्कूलों में एडमिशन के बाद अब अभिभावक के समक्ष बच्चों की बुक्स व यूनिफॉर्म का जिन्न खड़ा है। किताबों के रेट में पंद्रह से बीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी है। यूनिफॉर्म के रेट भी आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अभिभावक परेशान हैं कि क्या करें। निजी स्कूलों के बच्चों को एडमिशन के बाद अब निर्धारित दुकान से किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने की सलाह दी है।
अभिभावकों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा किताबों के दामों में वृद्धि तो हुई है। स्कूलों व उनसे सबंधित दुकानों से शिक्षा सामग्री खरीदने के लिए वह बुरी तरह फंस गए हैं।
विज्ञापन
दुकानदार किताबों के लिए समय देते नजर आते हैं। बाजारों में इस वर्ष किताबों के दामों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। बुक डिपो संचालक दीपक का कहना है कि पिछले वर्ष के चलते किताबों व कापियों के रेटो में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल कागज की कीमतों में आई बढ़ोतरी से हुआ है।
विज्ञापन
अभिभावक सुरेंद्र धीमान का कहना है कि वह पिछले साल अपने बेटे के लिए पांचवीं की किताबों का सेट 420 रुपये में लाए थे लेकिन इस बार उसी सेट की कीमत 530 रुपये बताई जा रही है।
इस तरह से बढ़े हैं रेट
कक्षा----------पहले----------अब
पहली----------150----------200
दूसरी----------180----------210
तीसरी----------210----------250
चौथी----------400----------550
पांचवी---------450----------550
छठी----------500----------550
सातवीं--------500----------550
आठवीं--------500----------550
नौंवीं----------600----------640
दसवीं----------620----------700