फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school problem in dehradun

मनमानी की पाठशालाः बच्चे हो रहे डिप्रेशन का शिकार

Wed, 09 Apr 2014 03:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Apr 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
school problem in dehradun

राजधानी देहरादून में पब्लिक स्कूलों की मनमानी बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कमाई के चक्कर में स्कूल बच्चों को फेल कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। फेल होने से निराश एक छात्रा तो आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। तमाम शिकायतों के बावजूद शासन और जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, सीबीएसई और आईएससीई बोर्ड कुछ भी करने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

11वीं में फेल कर दिया गया

school problem in dehradun

बच्चे परेशान हैं और अभिभावक लुट रहे हैं लेकिन जिन पर स्कूलों की मनमानी रोकने की जिम्मेदारी है वह खामोश हैं।

समरवैली स्कूल के एक अभिभावक ने बताया कि उनकी बेटी को पासिंग मार्क्स होने के बावजूद 11वीं में फेल कर दिया गया है।

इस वजह से बेटी सदमे में है और एक बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। लेकिन स्कूल प्रबंधन कुछ सुनने को तैयार नहीं है। न कॉपी दिखा रहा है न ही रि-टेस्ट कराने को राजी है।

किताबें केवल एक ‌ही बुक स्टोर पर मिलेंगी

school problem in dehradun

एक अन्य अभिभावक ने बताया कि रायपुर रोड स्थित सनराइज एकेडमी में बैनर लगाया गया है, जिस पर लिखा है कि बच्चों की किताबें केवल एक विशेष बुक स्टोर पर ही मिल सकती हैं।

जबकि स्कूल इस तरह बुक स्टोर का नाम तय नहीं कर सकता। यही नहीं स्कूलों में एनसीआरटी की किताबें चलनी चाहिए। जो सस्ती भी होती हैं और निजी पब्लिशरों से बेहतर भी होती हैं।

एक अभिभावक ने बताया कि ग्रेस एकेडमी में 11वीं के 18 छात्र गणित में फेल कर दिए गए हैं। अभिभावक के अनुसार गणित का पेपर आईआईटी जैसा कठिन था। स्कूल इस मामले में कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन

अधिकारी दे रहे अनोखे जवाब

school problem in dehradun

एक अभिभावक ने बताया कि शिकायत करने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी अजीब जवाब दे रहे हैं। उन्होंने एक अधिकारी को समस्या बताई तो वे बोले ‘प्राइवेट स्कूल में तो ऐसा शोषण होगा ही। बचना है तो बच्चे का सरकारी स्कूल में दाखिला कराओ’।

एक अन्य अधिकारी को फोन किया तो जवाब मिला कि वे हर वक्त उनके लिए खाली नहीं बैठे हैं। हालांकि दो दिन पहले ही मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने अधिकारियों को अभिभावकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया था।

हमसे साझा करें अपना दर्द

school problem in dehradun

यदि पब्लिक स्कूलों की मनमानी से आप परेशान हैं तो अपनी शिकायत हमसे साझा कर सकते हैं। हमारे हेल्पलाइन नंबर 8392922180 पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आप कॉल कर सकते हैं। आपकी पहचान छिपाकर रखी जाएगी। इसके अलावा हमारे ईमेल आईडी editor@ddn.amarujala.com पर भी शिकायत भेज सकते हैं।

रि-टेस्ट पर एनएसयूआई सख्त
सातवीं और आठवीं में छात्रों को फेल कर रि-टेस्ट के मामले में एनएसयूआई ने जसवंत माडर्न एकेडमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार को रि-टेस्ट हुआ तो तोड़फोड़ के लिए स्कूल प्रबंधन खुद जिम्मेदार होगा।

शिक्षा विभाग के हेल्पलाइन नंबर
कंट्रोल रूम : 01352789841
मुख्य शिक्षा अधिकारी : 9412119838
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक : 9412029599
जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा : 9412141838
जिला समन्वयक आरटीई : 8171034817

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed