{"_id":"60a43438a78f25e6c1005ce7fe949ec1","slug":"school-education-minister-government-art-and-craft","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी स्कूलों की बदलेगी तसवीर : शिक्षामंत्री","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब सरकारी स्कूलों की बदलेगी तसवीर : शिक्षामंत्री
अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 30 Dec 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-3बी1 के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मीटिंग की। मीटिंग में जहां शिक्षा के स्तर को सुधारने की प्लानिंग की गई।
विज्ञापन
वहीं, स्कूलों में नई इमारते बनाने संबंधी आदेश दिए गए। शिक्षामंत्री ने साफ किया स्कूलों के सौंदर्यीकरण पर पूरा ध्यान दिया जाए। ताकि बच्चों को स्कूलों तक लाया जा सकें।
विज्ञापन
मीटिंग में डीजीएसई कुमार राहुल व डीपीआई कमल गर्ग समेत विभाग के कई अधिकारी थे। इस मौके शिक्षामंत्री ने कहा कि साल 2013 काफी अच्छा रहा है। लेकिन अब राज्य को शिक्षा के क्षेत्र पहले नंबर पर लाना ही उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों व अध्यापकों को मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने अधिकारियों को साफ किया स्कूलों में नई इमारतों का निर्माण एक योजनाबद्व तरीके से किया जाए। जहां तक हो सके नई बिल्डिंग का निर्माण वर्टिकल शेप में किया जाए। ताकि आगे चलकर परेशानी खड़ी न हो।
उन्होंने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को हिदातय दी है कि बच्चों को फ्री में दी जाने वाली वर्दियां जल्दी से जल्दी मुहैया करवाई जाए। इसके अलावा बोर्ड एग्जाम को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के आखिरी में उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
फरवरी में होगा आर्ट एंड क्रॉफ्ट मेला
शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि बच्चों के टैलेंट को निखारने के लिए उन्होंने फरवरी में राज्यस्तरीय आर्ट एंड क्रॉफ्ट मेला सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलूका में आयोजित करने का फैसला लिया है।
उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी जिलों से अधिक से अधिक बच्चे में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।