टॉपर्स के लिए स्कॉलरशिप से जुड़ी गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) एफिलिएटेड कालेज टॉपर की स्कॉलरशिप में बढ़ोतरी होगी। 28 सितंबर को पीयू में होने वाली सीनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। इसके बाद पीयू एफिलिएटेड 190 कालेजों में एमए, एमकॉम और एमएससी प्रथम वर्ष के टॉपर की स्कॉलरशिप को 10 से बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगी।
17 फरवरी 2014 को हुई डीन कालेज डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया था। हर साल डीसीडीसी द्वारा कालेज टॉपर्स को करीब 25 लाख की स्कॉलरशिप दी जाती है। सीनेट में 5 फीसदी बढ़ी स्कॉलरशिप राशि जारी करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
सीनेट में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए यूजीसी रेगुलेशन 2010 को अपनाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। 27 सितंबर को पीयू कैंपस में तैयार हो चुके राजीव गांधी कालेज भवन के सेमिनार हाल का नाम महात्मा हंसराज सेमिनार हाल रखने का प्रस्ताव भी शामिल है। बैठक में विभिन्न कालेजों में बीपीएड की 50 सीटों को बढ़ाकर 100 करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
बीएससी स्टूडेंट को मिलेगा इंप्रूवमेंट चांस
पीयू सीनेट में बीएससी (आनर्स) करने वाले स्टूडेंट को इंप्रूवमेंट चांस दिए जाने का प्रस्ताव भी सीनेट बैठक में उठेगा। 108 में से 92 क्रेडिट पाने वाले स्टूडेंट को ही इंप्रूवमेंट के दो चांस दिए जाएंगे। यह मौका डिग्री पूरी करने के तीन साल के अंदर मिलेगा। कैंडीडेट को एनुअल और सेमेस्टर एग्जाम के समय ही इंप्रूवमेंट देनी होगी।
पीएचडी रजिस्ट्रेशन के नए नियमों को मंजूरी
पीयू सीनेट में पीएचडी रजिस्ट्रेशन से लेकर अवार्ड करने के यूजीसी नियम-2009 को संशोधन के साथ लागू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। पीएचडी के लिए अनिवार्य योग्यता पर भी फैसला होगा। पीएचडी इनरोलमेंट में एससी स्टूडेंट को 15 फीसदी कोटा, एसटी 7.5 और बीसी को 5 फीसदी कोटा देने का प्रावधान पीयू करने जा रहा है।
विभागों को पीएचडी रजिस्ट्रेशन के लिए अब डीयूआई से अप्रूवल लेनी होगी। विभागों को अब हर साल पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट से पहले खाली सीटों की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है।
सीनेट में ये प्रस्ताव भी रखे जाएंगे
-जीएमसीएच-32 में एमडी (फार्माकोलॉजी) कोर्स को 2014-15 के लिए एफिलिएशन देने का प्रस्ताव।
-पीयू रीजनल सेंटर मुक्तसर साहिब में एलएलबी स्टूडेंट द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न मामले की रिपोर्ट।
-अंग्रेजी विभाग के प्रो. अनिल रैना को मैनेजर (प्रोडेक्शन एंड सेल्स) पब्लिकेशन ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार का प्रस्ताव।
-बीई और बी आर्किटेक्चर प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के नए नियमों को मंजूरी।
-पीयू में गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति के लिए बनाए नए नियमों को मंजूरी।
-पीयू में री-इंप्लाइड शिक्षकों को हाउस रेंट देने का प्रस्ताव।
-जीजीएन खालसा कालेज लुधियाना में एड ऑन कोर्स इन जर्नलिज्म को प्रोविजनल एफिलिएशन का प्रस्ताव।
-पीयू एसी जोशी में असिस्टेंट लाइब्रेरियन (सिलेक्शन ग्रेड) अरुण प्रभा को डिप्टी लाइब्रेरियन का दर्जा देने का प्रस्ताव।
-सस्पेंड चल रहे इंजीनियर सतीश कुमार पदम की बहाली का प्रस्ताव।
-पीयू डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन (डीपीआर) विनीत पूनिया की कंफर्मेशन को पेंशन बेनिफिट तय किए जाने तक पेंडिंग रखने का प्रस्ताव।
-पीयू में एक वर्षीय एलएलएम कोर्स शुरू करने को मंजूरी।
-पीयू दशहरा ग्राउंड को क्रिकेट ग्राउंड बनाने के लिए 8 लाख की मंजूरी।
-पीयू टीचर्स फ्लैट के पास नई पार्किंग बनाने के लिए 29 लाख बजट मंजूरी का प्रस्ताव।
-यूआईसीईटी विभाग में नई वायरिंग के लिए 82 लाख बजट को मंजूरी।
-एमई (फूड टेक्नोलॉजी) और एमई (केमिकल स्पेशलाइजेशन इन इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग) के नए फीस स्ट्रक्चर को अप्रूवल का प्रस्ताव।
-पीयू के संगीत विभाग में प्रो. नीरा ग्रोवर की पे फिक्स करने का प्रस्ताव।
-पीयू के पूर्व रजिस्ट्रार सोढी राम को रिटायरमेंट बेनिफिट देने का मामला।