फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scholarship to PU Affiliated College Students

खुशखबरी, कालेजों के होनहारों को मिलेगी स्कॉलरशिप

Wed, 22 Jan 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jan 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
Scholarship to PU Affiliated College Students
पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुश खबरी। पीयू डीन कालेड डेवलेपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) ने अब विद्यार्थियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में इजाफा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


डीसीडीसी प्रो. नवल किशोर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सालाना बजट को भी पास कर दिया गया है। जानकारी अनुसार, बजट में पीयू से एफिलिएटेड कालेज में कैंसर, एड्स, निशक्त और स्पोर्ट्स कैटेगरी के तहत 312 विद्यार्थियों को 25 लाख की स्कॉलरशिप पर बजट में मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन


प्रत्येक विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये, जबकि 2 कैंसर पीड़ित विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपये स्कॉलरशिप के तहत दिए जाएंगे।

बजट में विदेश में सेमिनार अटेंड करने वाले शिक्षकों को 25 हजार और नेशनल स्तर के सेमिनार के लिए प्रोफेसर को 7500 हजार रुपये देने पर फैसला लिया गया।

बजट मीटिंग में 2015-16 के लिए स्कॉलरशिप की राशि को 25 से बढ़ाकर 30 लाख किए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है। बैठक में डा. आरपीएस जोश, डा. पुनीत बेदी, प्रीत महिंदर, सुनील खोसला, आईएस संधू, एचएस दुआ, डा.एसएस सांघा, डा. लीलू राम सहित 15 सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीडीसी बजट बैठक में पीयू से एफिलिएटेड 188 का
प्रोफेसर के बच्चों को ट्यूशन फीस में 25 फीसदी छूट
लेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर के बच्चों को पीयू के सभी प्रोफेशनल कोर्स की ट्यूशन फीस में 25 फीसदी छूट देने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से पीयू के डेंटल, यूआईईटी, यूआईएएमएस जैसे कोर्स में शिक्षकों के बच्चों को ट्यूशन फीस में काफी बचत हो सकेगी।

बैठक में ये फैसले भी लिए गए
-पीयू में प्रिंसिपल कांफ्रेंस के लिए 2 लाख रुपये मंजूर।
-राजीव गांधी कालेज भवन के लिए 25 लाख रुपये मंजूर।
-कालेज ब्रांच बिल्डिंग रेनोवेशन के लिए 25 लाख मिले।
-कालेज में सेमिनार के लिए 25 हजार रुपये ग्रांट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed