फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scholarship System from Chandigarh University

स्कॉलरशिप पाने के इच्छुक होनहारों के लिए यह खबर

Sun, 04 May 2014 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 04 May 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
Scholarship System from Chandigarh University

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने 300 इंजीनियरिंग छात्रों को सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप देने का फैसला लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से जून के प्रथम सप्ताह में एक प्रतियोगी परीक्षा सीयू सैट-2014 आयोजित की जाएगी। ये जानकारी विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. आरएस बावा ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में दी।

विज्ञापन


डॉ. बावा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में बढ़िया अंक हासिल कर मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है जबकि मैनेजमेंट, गैर इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत स्कालरशिप दी जाएगी। इसी तरह माझा क्षेत्र से संबंधित 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को भी स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन छात्रवृत्तियों पर विश्वविद्यालय नौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। दाखिला परीक्षा में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को पूरे कोर्स के दौरान तीन लाख रुपये से अधिक की राशि वजीफे के रूप में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कारपोरेट कंपनियों के अधिकारियों को सलाहकार कमेटियों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी की सुविधा शुरू करके शोध कार्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 23 विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू साइन करने जा रहा है। उनके साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed