फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scholarship money is directly transfered in account

खुशखबरीः अब सीधे अकांउट में पहुंचेगा स्कॉलरशिप का पैसा

Wed, 15 Apr 2015 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 15 Apr 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
Scholarship money is directly transfered in account

लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही राजधानी के बाकी विश्वविद्यालयों के स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। स्टूडेंट्स को यूजीसी द्वारा जारी स्कॉलरशिप के लिए लेखा कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

विज्ञापन


यूजीसी स्कॉलरशिप स्कीम को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) पर लाने जा रही है। पोर्टल शुरू होने के बाद स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप का पैसा जारी होते ही पोर्टल पर इसकी ब्यौरा आ जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद स्टूडेंट्स के खाते में सीधे स्कॉलरशिप की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। नई व्यवस्था लागू करने के लिए यूजीसी ने सभी विवि को  पीएफएमएस पर रजिस्टर होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय विवि में आए दिन रिसर्च स्कॉलर लेखा विभाग के चक्कर काटते रहते हैं। अभी तक जारी व्यवस्था के अनुसार यूजीसी विवि में पढ़ने वाले सभी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप का पैसा एकमुश्त विवि के खाते में भेज देता है।

स्कॉलरशिप को लेकर कई बार हो चुका है हंगामा

Scholarship money is directly transfered in account

इसके बाद विवि स्टूडेंट्स को चेक के माध्यम से स्कॉलरशिप का भुगतान करता है। यूजीसी द्वारा विवि को स्कॉलरशिप का पैसा भले एकमुश्त जारी कर दिया जाता हो पर लेखा कार्यालय में बेवजह दौड़ाने की शिकायत दर्ज की जाती हैं।

लविवि में पिछले कुछ महीने में कई बार स्कॉलरशिप न मिलने से शोधार्थियों ने विवि में हंगामा कर प्रदर्शन किया है। इन सब शिकायतों को दूर करने केलिए विवि ने पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से स्कॉलरशिप वितरित करने का फैसला किया है।

पीएफएमएस के माध्यम से स्कॉलरशिप का पैसा ट्रांसफर करने के लिए जरूरी है कि सभी विश्वविद्यालय भी इसका पालन करें। इसको देखते हुए यूजीसी केसचिव प्रो. जसपाल सिंह संधू ने सभी विवि और कॉलेजों से जल्द से जल्द पीएफएमएस पर रजिस्टर होने के लिए कहा है।

इस काम के लिए अंतिम सीमा 30 अप्रैल निर्धारित की है। इसके बाद यूजीसी पीएफएमएस पोर्टल शुरू कर देगी और स्टूडेंट्स के खाते में स्कॉलरशिप का पैसा सीधे भेजा सकेगा।

स्टूडेंट्स को बाद में मुसीबत न हो इसलिए यूजीसी ने सभी विवि को स्कॉलरशिप के आवेदन का सत्यापन करने के लिए भी कहा है। 30 अप्रैल तक पीएफएमएस पर रजिस्टर न होने वाले विवि के स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप का पैसा नहीं भेजा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed