{"_id":"93fdb394dc346af6548f1dd5bbefc009","slug":"scholarship-from-world-s-top-five-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के पांच प्रमुख विवि से उत्तराखंड के छात्रों को ऑफर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दुनिया के पांच प्रमुख विवि से उत्तराखंड के छात्रों को ऑफर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि के बीटेक अंतिम वर्ष के दो छात्रों को दुनिया के पांच प्रमुख विवि ने मास्टर डिग्री के लिए एडमीशन ऑफर किया है।
विज्ञापन
इसमें रुद्रपुर के एक छात्र अनमोल सरीन को 22 लाख रुपए की स्कालरशिप ऑफर की गई है। ग्राफिक एरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अनमोल सरीन को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, सेंट एन्टोनियो ने मास्टर डिग्री के लिए 22 लाख रुपये की स्कॉलरशिप देने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
वहीं अनमोल को न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के पीएसई ने मैन्यूफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में मास्टर्स करने के लिए नौ लाख रुपये की स्कॉलरशिप देने की पेशकश की गई है। इस छात्र का अमेरिका के नेब्रास्का लिंकन यूनिवर्सिटी में भी चयन हो गया है। इन विवि ने अनमोल सरीन को स्कॉलरशिप की स्वीकृति और चयन होने की सूचना भेजी है।
विज्ञापन
इसके अलावा ग्राफि क एरा पर्वतीय विवि के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र नीरज डंगवाल को अमेरिका के पांच विवि में हायर स्टडी के लिए चुना गया है। दिल्ली निवासी नीरज को कोलराडो स्टेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, अर्लींगटन, डलास, लुईसयाना स्टेट यूनिवर्सिटी और वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी ने प्रवेश के प्रस्ताव भेजे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले ग्राफिक एरा के तुषार गुप्ता को यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सास से 40 लाख रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप मिल चुकी है। पर्वतीय विवि के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने दोनों छात्रों को बधाई दी।
