{"_id":"ed04cb765aa3dd541b99db61aaa8c40b","slug":"scholarship-for-abroad-study-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमेरिका में पढ़ने के लिए ढेरों स्कॉलरशिप्स’","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
‘अमेरिका में पढ़ने के लिए ढेरों स्कॉलरशिप्स’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
सर हम अगर यूएस में पढ़ाई करना चाहते हैं तो क्या प्रोसेस होगा? अगर कोई यूएस नहीं जा सकता तो क्या यहां रहकर भी वैसी ही एजुकेशन ले सकता है? ऐसे ही न जाने कितने सवाल।
विज्ञापन
बुधवार को करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राएं अपने बीच में अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली के सलाहकार मंत्री वॉल्टर डगलस को पाकर खुद को सवाल पूछने से न रोक पाईं।
विज्ञापन
वॉल्टर डगलस ने कहा कि अमेरिका में शिक्षा और शोध की काफी संभावनाए हैं और ढेरों स्कॉलरशिप्स हैं।
वॉल्टर डगलस ने करामत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रुखसाना निकहत लारी से कहा कि वे दो मेधावी छात्राओं के नाम दूतावास को भेज सकती हैं जो अमेरिका में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई करना चाहें।
विज्ञापन