{"_id":"aec5d0efbce77e157c3864b9283b1810","slug":"scholarship-and-fees-refund-date-postpone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें छात्रवृत्ति और फीस रिफंड से जुड़ी जरूरी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़ें छात्रवृत्ति और फीस रिफंड से जुड़ी जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Nov 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला समाज कल्याण विभाग ने 10वीं पास करने वालों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। इसके लिए अब 30 नवंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। इस बार ऑनलाइन आवेदन ही भरने होंगे।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्रा ने बताया कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में वित्तीय वर्ष 2014-15 में छात्रवृत्ति योजना नियमावली-2014 के आवेदन देने की तिथि अब 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पहले यह समय सीमा 31 अक्तूबर को समाप्त हो चुकी थी। अब जिला प्रशासन ने छात्रों को 30 नवंबर तक का मौका देने का फैसला किया है।
इस बार सभी स्टूडेंट्स को शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन ही करने होंगे। 30 नवंबर तक मिलने वाले आवेदनों में एक से 10 दिसंबर तक आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को स्वयं ही ऑनलाइन सुधार किया जा सकेगा।
विज्ञापन
वहीं 17 नवंबर की जगह अब आठ दिसंबर तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना अनिवार्य करना होगा।