फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   schedule for B ed counseling

16 जून से होगी बीएड काउंसिलिंग, शेड्यूल जारी

Fri, 13 Jun 2014 01:30 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
schedule for B ed counseling

प्रदेश के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर दो जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय पर तीन केंद्रों पर कांउसलिंग होगी।

काउंसलिंग के लिए एक से लेकर एक लाख 70 हजार रैंक वाले अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के हिसाब से बुलाया गया है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस साल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से किया गया था।

लखनऊ में बीएड काउंसलिंग के कोऑर्डिनेटर प्रो. पवन अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थी प्रदेश के किसी भी काउंसलिंग केंद्र पर जा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपना टोकन लेना होगा। इसके बाद शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

सत्यापन में सही पाये जाने के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फीस के रूप में पांच सौ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट वित्त अधिकारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के नाम से जमा करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद अभ्यर्थी को एनआईसी द्वारा उसके मोबाइल पर पिन भेजा जाएगा। इस पिन की सहायता से अभ्यर्थी कहीं भी बैठकर अपनी सीट लॉक कर सकेगा।

सीट लॉक करने के लिए अभ्यर्थी को दो से तीन दिन का समय दिया जाएगा। सीट लॉक करने के बाद अभ्यर्थी को कॉलेज का आवंटन किया जाएगा।

कॉलेज आवंटित होने के बाद आवंटन पत्र का प्रिंट लेकर अभ्यर्थी को कॉलेज जाकर अपनी फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय में फीस जमा न कर पाने पर अभ्यर्थी का आवंटन निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड की प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को निवास प्रमाणपत्र बनवाना अनिवार्य नहीं है।

वहीं, अगर किसी अभ्यर्थी के ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक नहीं हैं और उसने पोस्ट ग्रेजुएशन दूसरे राज्य से किया है तो फिर उसे निवास प्रमाणपत्र बनवाना होगा। इसके बाद ही उसकी काउंसलिंग हो पाएगी।


रिजेक्शन होने पर वापस होगी एडवांस फीस
बीएड काउंसलिंग के बाद अगर किसी अभ्यर्थी को पसंदीदा कॉलेज का आवंटन नहीं हो पाया है तो फिर उसके द्वारा एडवांस फीस के रूप में जमा किये जाने वाले पांच हजार रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

कांउसललिंग फीस के रूप में लिए गए पांच सौ रुपये वापस नहीं किए जाएंगे।

रैंकवार काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन
16 जून-----------1-5000
17 जून-----------5001-12000
18 जून-----------12001-23000
19 जून-----------23001-38000

20 जून----------38,001-55000
21 जून-----------55001-71000
22 जून-----------अवकाश

23 जून-----------71001-87000
24 जून-----------87001-103000
25 जून-----------103001-118000

26 जून-----------अवकाश
27 जून-----------118001-133000
28 जून-----------133001-153000
29 जून-----------अवकाश

30 जून-----------153001-170000
1 जुलाई-----------डॉक्यूमेंट वेरीफेकेशन
दो जुलाई----------प्रोसेसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed