{"_id":"968088d61ffe8d27538218c6786b24b9","slug":"schedule-continue-the-examination-of-cs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएस की परीक्षा का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीएस की परीक्षा का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में द इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरीज फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। सीएस फाउंडेशन की परीक्षा के लिए गुड़गांव में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो दिन की परीक्षा में छात्रों को चार पेपर की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
एक दिन में दो पाली में परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया गया है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े छह बजे तक होगी। बता दें कि पिछले साल लागू नए सिलेबस के तहत पहली बार दिसंबर में परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
आईसीएसई के गुड़गांव ब्रांच के प्रवक्ता कहते हैं कंपनी सेक्रेटरीज बनने के लिए यह पहली स्टेज है। इसके लिए प्रतिभागी छात्रों को ऑनलाइन प्रैक्टिस करनी चाहिए। इस बार सभी प्रतिभागी छात्र नए सिलेबस के साथ परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
यह है शेड्यूल :
27 दिसंबर: पेपर-1, बिजनेस एनवायरमेंट एंड एंटरप्रिन्योरशि
27 दिसंबर: पेपर-2, बिजनेस मैनेजमेंट, एथिक्स एंड कम्युनिकेशन
28 दिसंबर: पेपर-3, बिजनेस इकनॉमिक्स
28 दिसंबर: पेपर-4, फंडामेंटल्स अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग