{"_id":"27123b0a754550dc1019a98d471b67d4","slug":"schedule-change-of-all-india-bar-exam-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल गया 'ऑल इंडिया बार एग्जाम' का शेड्यूल, पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बदल गया 'ऑल इंडिया बार एग्जाम' का शेड्यूल, पढ़ लें ये खबर
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने तकनीकी खामियों से आई रुकावट के बाद ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) 9 का शेड्यूल बदल दिया है। अब परीक्षा के लिए 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2015 थी।
विज्ञापन
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन अब छह मार्च 2016 को प्रस्तावित है। पहले यह परीक्षा 13 दिसंबर 2015 को होनी थी। बीसीआई ने पूरा शेड्यूल बदल दिया है।
इसके मुताबिक अब अभ्यर्थी दस फरवरी 2016 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीसीआई की ओर से परीक्षा के एडमिट कार्ड अब 25 फरवरी से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
ऑनलाइन आवेदन करना है तो ये है जरूरी
बता दें एलएलबी पास करने के बाद वकालत को बतौर प्रोफेशन चुनने के लिए ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन पास करना अनिवार्य होता है। यह परीक्षा खुली किताब पैटर्न पर होती है, जिसमें अभ्यर्थी को किताब साथ ले जाने की अनुमति होती है।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.allindiabarexamination.com
ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थी को एडवोकेट आईडी (अगर स्टेट बार काउंसिल ने दी हो) के अलावा एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर हो) और डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर हो) की स्कैन कॉपी रखना जरूरी है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को ऑनलाइन यह वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।