फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SCERT talant exam for scholorship, apply now.

खुशखबरी! टैलेंट परीक्षा पास करो और स्कॉलरशिप पाओ

Tue, 04 Aug 2015 10:22 AM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
SCERT talant exam for scholorship, apply now.

हिमाचल के मेधावी विद्यार्थियों के पास स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका है। स्टेट काउंसिल ऑफ एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) दो छात्रवृत्तियों के लिए परीक्षा लेगा। हिमाचल प्रदेश नेशनल मिन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) एग्जामिनेशन के तहत नौवीं से 12वीं कक्षा तक हर माह 500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


एनएमएमएस के तहत प्रदेश भर से 832 छात्रों का चयन किया जाएगा। मानव संसाधन मंत्रालय मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा। इसके लिए सिंगल स्टेज लिखित परीक्षा 8 नवंबर को होगी। एनएमएमएस के लिए सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। सातवीं में 55 फीसदी अंक जरूरी हैं। आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी की छूट दी है।

विज्ञापन

देने होंगे ये प्रमाण पत्र

SCERT talant exam for scholorship, apply now.

परिवार की सालाना आय 1.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एसडीएम, तहसीलदार या नायब तहसीलदार से आय का प्रमाणपत्र लेना होगा। वहीं, एनसीईआरटी की ओर से ली जाने वाली नेशनल टैलेंट सर्च स्कीम में जमा एक और दो में 1250 रुपये और अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट स्टडी के दौरान 2000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति पाने का मौका मिलेगा।

दसवीं के छात्रों को वजीफा
वहीं, दसवीं कक्षा के छात्रों को नेशनल टैलेंट सर्च स्कीम में वजीफा दिया जाएगा। इसके लिए दो चरणों में परीक्षा होगी। आठ नवंबर को पहले चरण की परीक्षा होगी। इसमें सफल 34 छात्रों का चयन होगा। ये दूसरे चरण की परीक्षा देंगे। दूसरे चरण की परीक्षा 8 मई, 2016 को होगी। यह एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से ली जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

SCERT talant exam for scholorship, apply now.

इसमें सफल आवेदकों को जमा एक और दो में प्रतिमाह 1250 रुपये और अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टडी के दौरान 2000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। आवेदक के 9वीं कक्षा में 60 फीसदी अंक जरूरी हैं। आरक्षित वर्ग को 5 फीसदी की छूट दी है।

शारीरिक रूप से अक्षम और आरक्षित वर्ग को आवेदन फार्म के साथ प्रमाणपत्र की प्रति लगानी होगी। सभी स्कूलों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। ओपन स्कूलों से मैट्रिक कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उनकी आयु 18 साल से कम हो।

आवेदन फार्म www.himachal.nic.in/scert.साइट से डाउनलोड करें। सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 40 रुपये फीस रखी है। फीस आईपीओ या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करवाई जा सकती है। डिमांड ड्राफ्ट या आईपीओ प्रिंसिपल, एससीईआरटी सोलन के नाम से बनवाएं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। अधिक जानकारी के लिए 01792-227235, 228135 इन नंबरों पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed