फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SCA will protest againest fee hike in HPU

फीस वृद्घि के खिलाफ पूर्व एससीए ने बनाया 'खास प्लान'

Fri, 06 Jun 2014 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Jun 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
SCA will protest againest fee hike in HPU

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पूर्व एससीए ने कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व एससीए ने कहा कि 2011 से शुरू हुए कुलपति के कार्यकाल में आज तक सबसे अधिक फीस बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


यूजी परीक्षा फार्म की कीमत को 80 से 270 रुपये कर दिया गया। बीएड फार्म 250 से 1100 रुपये, रिवेल्यूएशन फीस प्रति विषय 80 से 120 रुपये कर दी गई।

पूर्व अध्यक्ष राजन हारटा ने चेताया कि सात जून को होने वाली आरएमसी की बैठक में फीस वृद्घि पर चर्चा होने वाली है। ऐसे में छात्रों ने भी खास रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


यदि प्रशासन ने एक रुपये फीस भी बढ़ाई तो सदस्यों, कुलपति व अधिकारियों का परिसर में घेराव किया जाएगा। इसके बाद इनके खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। साथ ही सभी छात्रों को लामबंद कर प्रदेश स्तर पर आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस बढ़ाई, मगर नहीं रोकी फिजूलखर्ची

पूर्व एससीए सचिव पीयूष सेवल ने कहा कि बस किराया चार से बढ़ाकर 12 रुपये, छात्रावास फीस 2000 से 6800 रुपये वाजपेयी के कार्यकाल में हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं के कार्यकाल में दीक्षांत समारोह, विवि के स्थापना दिवस तो कभी सेमीनार और कार्यशालाओं पर लाखों की फिजूलखर्ची की गई। ऐसे में फीस वृद्घि कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed