फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SCA will protest againest attandence issue in HPU

डीएस से पूछा, कैसे दी परीक्षा की अनुमति?

Sat, 14 Jun 2014 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Jun 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
SCA will protest againest attandence issue in HPU

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पूर्व एससीए पदाधिकारियों ने प्रशासन पर विवि के आर्डिनेंस की अनदेखी का आरोप लगाया है। पूर्व एससीए पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर वीरवार को अधिष्ठाता अध्ययन का घेराव किया।

विज्ञापन


इस दौरान एससीए ने डीएस से कई सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि आखिर कैसे कुछ छात्र कम अटेंडेंस होने के बावजूद परीक्षा में बैठ रहे हैं। इसके बाद कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी से भी मामले को उठाया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुलपति ने कुछ चहेतों को विवि अधिनियम की अनदेखी कर एक भी हाजिरी न होने पर परीक्षा में बैठने की विशेष अनुमति दी है जबकि अन्य छात्रों को कम हाजिरी पर भी परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा, सचिव पीयूष सेवल व सह सचिव मोनिका डढा ने इसका विरोध करते हुए मांग की है कि पूरे मामले की छानबीन की जाए। कुलपति बताएं कि किस आधार पर 75 फीसदी हाजिरी पूरी न करने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका दिया गया है।


पूर्व एससीए का कहना है कि यदि प्रशासन ही छात्रों के साथ इस तरह का भेदभाव करेगा तो फिर इससे निष्पक्षता खत्म हो जाएगी। एसएफआई ने भी इस मामले में प्रशासन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed