{"_id":"bba0b33a644dbb969b470fa0da2368ca","slug":"sca-warns-will-lodge-fir-againest-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एससीए की चेतावनी, कुलपति पर दर्ज करवाएंगे केस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पूर्व एससीए की चेतावनी, कुलपति पर दर्ज करवाएंगे केस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 02 Jun 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की पूर्व एससीए अध्यक्ष राजन हारटा, पूर्व सचिव पियूष सेवल और सह सचिव मोनिका डढा ने कहा कि कुलपति के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
एससीए को बर्खास्त करने के कुलपति के तानाशाही और असंवैधानिक फैसले के खिलाफ एससीए कोर्ट जाएगी। बर्खास्त एससीए के पदाधिकारियों और कक्षा प्रतिनिधियों ने रविवार को बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
फैसला लिया गया कि आने वाले समय में वीसी के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तैयार चार्जशीट को विजिलेंस को सौंपकर इसकी जांच मांगी जाएगी।
पुलिस में भी केस दर्ज करने का दावा
इन तमाम मामलों पर कुलपति के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया जाएगा। राजन ने कहा कि कुलपति ने कभी भी आम छात्रों और चुने प्रतिनिधियों से बात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा नहीं की।
विज्ञापन
समस्याएं सुलझाने के बजाय उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से एससीए को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने सभी छात्र संगठनों से कुलपति को हटाने के लिए शुरू किए गए आंदोलन को और उग्र करने में साथ देने की अपील की।
बैठक में फैसला लिया गया कि जब तक सरकार कुलपति को पद से नहीं हटाती, यह आंदोलन जारी रखा जाएगा।