फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sca oath function at sanjauli college.

एक्सीलेंस कॉलेज में बनी एससीए, ली शपथ

Tue, 14 Oct 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Oct 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
sca oath function at sanjauli college.

प्रदेश विश्वविद्यालय में एससीए के मनोनयन को लेकर अपनाई नई प्रक्रिया के बाद मनोनीत संजौली कॉलेज एससीए ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। कॉलेज के सभागार में दोपहर दो बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


साथ ही अन्य कक्षा प्रतिनिधियों ने भी शपथ ग्रहण की। छह मनोनीत प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह में शरीक नहीं हुए। कॉलेज प्राचार्य प्रो. जेएस नेगी ने कॉलेज एससीए की मनोनीत अध्यक्ष साक्षरता बीएससी तृतीय, उपाध्यक्ष आकाश शर्मा आकाश कुमार बीए तृतीय वर्ष को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


महासचिव पूजा शर्मा बीकॉम तृतीय वर्ष और सह सचिव रुबिना बीएससी तृतीय वर्ष सहित अन्य मनोनीत पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने एससीए को मनोनीत मुख्य चारों पदाधिकारियों को ब्लेजर और बैच पिन कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा प्रतिनिधियों में विभूति, अक्षय, रेंजर में रोलेनिया नेगी, एनसएस में रजत घालटा, नेहा ठाकुर, एनसीसी से मनोनीत रजन चौहान, सपना शर्मा, सांस्कृतिक से पंकज, खेल से कपिल, क्लब और सोसायटी से दिग्विजय और अनुज मिस्टा ने शपथ ग्रहण की।

ये सदस्य नहीं हुए समारोह में शामिल
कॉलेज एससीए के इस शपथ ग्रहण समारोह में कक्षा प्रतिनिधि हितेश पुंडीर, दीपक, शालू धांटा, रोवर में ईश्वर ठाकुर, एनसीसी में रजत चौहान, कल्चरल में आकाश कुमार और खेल में निशांत शरीक नहीं हुए।


नई जिम्मेदारी को संभालने को रहें तैयार
प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने मनोनीत पदाधिकारियों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ 2200 से अधिक छात्रों के प्रतिनिधित्व और नेतृत्व करने को तैयार रहें। इस मौके पर नीलम शर्मा, सीबी मेहता, सरिता शारदा, जीपी कपूर, रजनी वालिया, सपना और संजय पंडित सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed