{"_id":"e85d619efe7d0e808c27bf05301c1ce4","slug":"sca-meets-coe-of-hpu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीजी के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एससीए ने पीजी कक्षा के परीक्षा फार्म भरने की तिथि को 25 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मांग को लेकर बुधवार को एससीए प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक नरेंद्र अवस्थी से मुलाकात की। एससीए सचिव पीयूष सेवल और सह सचिव मोनिका ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय पहले तो समय से परीक्षा फार्म ही उपलब्ध नहीं करवा सका।
उस पर खराब मौसम और अप्रैल में कई दिन तक अवकाश के चलते छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से पीजी कक्षाओं के परीक्षा फार्म को भरने की तिथि को बढ़ाकर 25 अप्रैल करने की मांग की।
विज्ञापन
एससीए महासचिव पीयूष ने कहा कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बुधवार को पूरा दिन छात्र घंटों फीस काउंटर और फार्म काउंटर पर प्रक्रिया पूरी करने के लिए खड़े रहे।
विज्ञापन
फीस जमा करवाने और फार्म लेने के लिए भीड़ में से बहुत छात्रों के फार्म जमा नहीं हो सके हैं। उधर, परीक्षा नियंत्रक ने भरोसा दिया है कि वे मामले पर विचार करेंगे।