फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SCA elections in himachal pradesh university.

चुनाव की तारीख तय नहीं और उतार दिए पैनल

Sun, 17 Aug 2014 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Aug 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
SCA elections in himachal pradesh university.

बेशक एससीए चुनाव की तिथि तय न हुई हो, पर छात्र संगठनों ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। प्रस्तावित पैनल तैयार हैं तो कई कॉलेजों में पैनल घोषित कर उतारे भी जा चुके हैं। बस इंतजार है तो छात्र संगठन चुनाव की तारीख फाइनल होने का।

विज्ञापन


हर वर्ष की भांति इस बार भी 21 अगस्त के आसपास एससीए चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए छात्र संगठन खूब पसीना बहा रहे हैं। विश्वविद्यालय सहित प्रदेश भर के कॉलेजों में छात्र संगठनों ने नए छात्रों को सदस्य बनाने का अभियान पूरे करने के साथ पैनल के लिए प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


एसएफआई ने विवि के सेंटर फॉर इवनिंग स्टडीज (इवनिंग कॉलेज) में अपना पैनल भी उतार दिया है। एबीवीपी और एनएसयूआई ने भी अंदरखाते चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। बस चुनाव की तिथि और शेड्यूल जारी होते ही ये भी अपने पत्ते खोल देंगे। छात्र संगठन सोशल मीडिया पर भी हर गतिविधि को अपडेट कर चुनावी माहौल बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल के नामों की सूची तैयार
एसएफआई के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल का दावा है कि आज तिथि घोषित हो तो हम कल पैनल दे देंगे। इवनिंग कॉलेज में पैनल दे दिया है। हर कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी हैं। पैनल में उतारे जाने वाले नामों की प्रस्तावित सूची तैयार है।

चुनाव को तैयार है संगठन: एबीवीपी
एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री नवनीत कौशल का दावा है कि संगठन एससीए चुनाव को तैयार है। हर कॉलेज में जनरल हाउस के साथ संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार है। मतदाता सूचियां तक बन गई हैं। तिथि, शेड्यूल आते ही प्रचार शुरू कर दिया जाएगा।

पूरे प्रदेश भर में तैयारियां है पूरी: एनएसयूआई
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष रिंपल चौधरी का दावा है कि हर इकाई एससीए चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है। उम्मीदवारों को तलाशने का काम तक पूरा कर लिया है। तिथि घोषित होते ही एनएसयूआई मोर्चे पर डट जाएगी।

कॉलेजों की संख्या हो जाएगी 112
प्रदेश भर में पूर्व में विश्वविद्यालय सहित 98 संबद्ध कॉलेजों में चुनाव होते रहे हैं। इस बार 14 नए खुले कॉलेज इस सूची में जुड़ने तय हैं। कॉलेजों की संख्या 112 हो जाएगी।


इन कक्षाओं के परिणाम का इंतजार

विवि अब तक बीए और बीसीए द्वितीय वर्ष के साथ रूसा प्रथम और द्वितीय सत्र का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। इनका इस माह अंत तक आने की उम्मीद है। इसके बाद ही चुनाव की तिथि घोषित हो सकती है। हालांकि, पहले भी 26 और 27 अगस्त को चुनाव हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed