छात्र संघ चुनावः ये है एचपी यूनिवर्सिटी की नई एससीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी सहित प्रदेश के कॉलेजों में मनोनयन से एससीए गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लगभग हर कॉलेज में एससीए गठन कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में सोशल साइंस फैकल्टी की छात्रा मंजुला बिष्ट (लाइफ लांग लर्निंग) को एससीए अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
एमसीए की छात्रा पूजा परिहार को उपाध्यक्ष, एपीयूबीएस के अंशुल शर्मा को महासचिव तथा बॉयोटेक्नोलॉजी के छात्र मुंधे श्याम को एससीए का सहसचिव मनोनीत किया गया है। मेरिट आधार पर हुए गठन में 31 और 34 विभाग प्रतिनिधियों सहित खेल और अन्य गतिविधियों के लिए तय सीट के मुताबिक कुल 78 सदस्यीय एससीए का गठन किया गया।
कार्यकारी परिषद के फैसले और विवि स्तर पर गठित विशेष कमेटी के दिशा निर्देशों पर विवि से संबद्ध निजी और सरकारी करीब 135 डिग्री कॉलेजों की मेरिट आधार पर मनोनयन से एससीए गठन की सोमवार को समय सीमा समाप्त हो गई।
ये होगी विवि की नई एससीए
विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव महाजन ने कहा कि विभागों से आई सूची के मुताबिक एससीए गठन प्रक्रिया पूरी की गई है। उधर विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने कहा कि कॉलेजों से रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी कि कितने कॉलेजों में एससीए गठन प्रक्रिया पूरी हुई है।
पद===============विभाग
मंजुला बिष्ट(अध्यक्ष्ा)=====लाइफ लांग लर्निंग
पूजा परिहार(उपाध्यक्ष)====एमसीए
अंशुल शर्मा(महासचिव)====एपीयूबीएस
मुंधे श्याम(सहसचिव)====बॉयोटेक्नोलॉजी
एससीए में विभाग प्रतिनिधि
एचपीयू की मनोनयन से गठित हुई 78 सदस्यीय एससीए में मनोनीत हुए विभागीय प्रतिनिधि सदस्य में प्रथम सत्र से तनुजा कुमारी, मुंडे श्याम, सुनीता कपूर, रजनी कुमारी, रीता, सरदारी लाल, मोनिका, जयदेव, अंशुल शर्मा, मंजिता कुमारी, प्रिया ठाकुर, यशोधरा, आकाश कुमार, अनिशा, नैना, वैशाली, सुनिता, अभिषेक, बृजेश, कल्पना, प्रवीण, मधु, पूजा, राज ठाकुर, गोमती, अनिषा मनोनीत हुए हैं।
इनके अलावा पूजा कुमारी, अश्वनी, संजना, अमृता, काजल, धनेश्वरी, मधुबाला, पूजा कौंडल, पंकज, निशा। तीसरे सेमेस्टर में तनवी, मेघना गर्ग, ललिता कौशल, उमेश, राजेश, मंनदीप, विशाल, प्रियंका, दीपक, पूजा, शीतल, श्रेया, नीलाक्षी, नेम राज, तनुजा, परमजीत कौर, पवन कुमार, नेहा, कृतिका सहगल, वर्षा, पूजा परिहार, मुकेश कुमार, चित्रेश कुमारी, मंजूला बिष्ट, सोनी, विनित शर्मा प्रीति शर्मा, दूसरे सत्र की अनुराधा, शिविका, पांचवें सत्र से राहुल, कंचन कश्यप को विभागीय प्रतिनिधि सदस्य मनोनीत किया गया है।
अन्य श्रेणी से मनोनीत सदस्य
एससीए में खेल से अरुण ठाकुर और अनामिका, सांस्कृतिक गतिविधि से हिमानी शर्मा और शशि चौहान, एमफिल, एलएलएम, एम टेक कोर्स गूंजन, रेखा, पीएचडी छात्रों में से भावना लता को सदस्य मनोनीत किया गया है।