फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sca demonstration at hpu againest fee hike

फीस वृद्घि के खिलाफ 16 को प्रदर्शन करेगी एसएफआई

Sat, 14 Jun 2014 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 14 Jun 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
Sca demonstration at hpu againest fee hike

प्रदेश विश्वविद्यालय के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए

विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करने को गठित रिसोर्स मोबलाइजेशन कमेटी की 16 जून को विवि में बैठक होगी।

एसएफआई की राज्य कमेटी ने भी फीस बढ़ोतरी के विरोध में 16 जून को ही विश्वविद्यालय सहित सभी कालेजों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सरवाल ने बताया कि इसी बैठक में फीस बढ़ोतरी के तैयार प्रारूप को अंतिम रूप देकर 24 जून को होने वाली ईसी की बैठक में मंजूरी के लिए भेजा जाना है।

इसलिए एसएफआई लगातार फीस बढ़ोतरी का विरोध करती रही है और आम छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के खिलाफ है।

फीस बढ़ाई तो होगा उग्र आंदोलन

उन्होंने चेताया कि बावजूद इसके यदि प्रस्ताव को लाकर फीस बढ़ाने का प्रयास किया तो यही आंदोलन और उग्र किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विवि के संकट को दूर करने को छात्रों की जेब पर डाका डालने की तैयारी की जा रही है।

एकमुश्त फीसों को कई गुणा बढ़ाया जा रहा है। इसके कारण आम छात्र से उच्च शिक्षा दूर हो जाएगी। उन्होंने आम छात्रों से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की विवि की मुहिम का डटकर विरोध करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed