{"_id":"fb86cae39c1f1be19bb7f1c277fd986e","slug":"sca-complaint-againest-hpu-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग पहुंच गया एससीए भंग करने का मामला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चुनाव आयोग पहुंच गया एससीए भंग करने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Apr 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन के एससीए को भंग करने के आदेश के खिलाफ एससीए शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
एससीए ने केंद्रीय चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चुनाव अधिकारी हिमाचल प्रदेश, मानव संसाधन मंत्रालय, विवि की कुलाधिपति व राज्यपाल हिमाचल प्रदेश सहित यूजीसी को लिखित में शिकायत की है।
शिकायत में एससीए सचिव पीयूष सेवल और सह सचिव मोनिका ने कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण सेवा सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि हिंसा का बहाना कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई एससीए को गैर लोकतांत्रिक तरीके से भंग किया गया है।
विज्ञापन
शिकायत में इन छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि एससीए ने विवि में गलत ढंग से की जा रही प्रतिनियुक्ति का विरोध कर उसे रद्द करने पर मजबूर किया।
वहीं प्रवेश परीक्षा फीस में की बढ़ोतरी का विरोध कर इसे कम करने पर मजबूर किया। आम छात्रों के आंदोलन से घबराकर ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने एससीए को भंग कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत पत्र में एससीए पदाधिकारियों ने कहा कि महज किसी की शिकायत पर एससीए पदाधिकारियों की संलिप्तता की जांच किए बिना पूरी एससीए को भंग करना गलत है।
शिकायत पत्र में कुलपति और विवि के तमाम अधिकारियों को भी इसी आधार पर हटाया जाना चाहिए कि उनके खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हैं।