{"_id":"5c8c13bfde48d8955548ac2b88e607cb","slug":"satellite-missile-models-appear-in-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में दिखेंगे उपग्रह और मिसाइल के मॉडल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पार्क में दिखेंगे उपग्रह और मिसाइल के मॉडल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 26 May 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
जीडीए ने गाजियाबाद के पहले साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क को विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। पटेल नगर के संजय-गीता पार्क को समतल करने के बाद साइंस मॉडल्स बनाने का काम 15 जून के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
जीडीए के उद्यान विभाग ने विज्ञान विभाग से पार्क का ले-आउट प्लान मांगा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित होने वाले पार्क में बच्चों के लिए उपग्रह से लेकर मिसाइल, रेल इंजन जैसे मॉडल्स बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर निगम, जीडीए और जिला प्रशासन मिलकर पार्क को विकसित करेंगे। नगर निगम अपने पार्क पर डेवलपमेंट के लिए जीडीए को एनओसी पहले ही दे चुका है। जीडीए इसके डेवलपमेंट पर बजट खर्च करेगा। जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने बताया कि पार्क को विकसित करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह प्रक्रिया पूरी कर 15 जून से पार्क डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा। विज्ञान विभाग के ले-आउट प्लान के आधार पर पार्क में प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इन प्लेटफार्म पर साइंस और टेक्नोलॉजी के मॉडल्स तैयार कराए जाएंगे।
इस पार्क में शहर के ही नहीं, एनसीआर के बच्चे मॉडल्स की जानकारी ले सकेंगे। उनका कहना है कि करीब तीन से चार महीनों में पार्क विकसित कर लिया जाएगा।